भीलवाड़ा जिले में झमाझम बारिश, हमीरगढ़ में 96 और मांडलगढ़ में 78 मिमी वर्षा..

भीलवाड़ा जिले में झमाझम बारिश, हमीरगढ़ में 96 और मांडलगढ़ में 78 मिमी वर्षा..

गौरव रक्षक/राजेंद्र शर्मा

भीलवाड़ा, 12 अगस्त 2026

जिले में मानसून सक्रिय रहने के कारण कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। जल संसाधन विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 8:30 बजे तक भीलवाड़ा जिला मुख्यालय में 45 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

जिले में सबसे अधिक बारिश हमीरगढ़ में 96 मिलीमीटर दर्ज हुई। इसके अलावा मांडलगढ़ में 78, कारोई में 62, कोटड़ी में 28, सहाड़ा में 29, बिजौलिया में 22 और जहाजपुर में 20 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

तहसीलवार वर्षा के आंकड़ों के अनुसार करेड़ा में 1, रायपुर में 7, शाहपुरा में 5, फूलियाकलां में 1, बनेड़ा में 11, बदनोर में 12, आसींद में 4 तथा हुरड़ा में शून्य मिलीमीटर बारिश हुई।

इसी प्रकार अन्य स्थानों में पारोली में 12, बागोर में 5, ज्ञानगढ़ में 12, काछोला में 26, मोकुंदा में 3, डाबला में 6, शंभूगढ़ में 1 तथा शक्करगढ़ में 10 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं रूपाहेली में बारिश नहीं हुई।

बांधों पर भी हुई बारिश

जिले के विभिन्न बांधों एवं जलाशयों पर भी बारिश दर्ज की गई। चंद्रभागा बांध पर 10, कोठारी बांध पर 15, मातृकुंडिया बांध पर 13, सरेड़ी बांध पर 4.5, उम्मेदसागर पर 2, जैतपुरा पर 23 तथा आगूंचा बांध पर 5 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

वहीं पाटन, खारी और अरवड़ बांध पर सुबह 8:30 बजे तक बारिश दर्ज नहीं हुई।

जिले में हुई इस बारिश से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही जलाशयों और बांधों में पानी की आवक बढ़ने से आगामी दिनों में जल उपलब्धता की स्थिति में भी सुधार की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *