500 युवाओ ने सड़क सुरक्षा अग्रदूत प्रशिक्षण प्राप्त कर वर्ष 2047 तक सड़क हादसों रहित राष्ट्र बनाने की शपथ ली..
अब सड़कों पर नहीं बिखरने देंगे -लाल खून-लाल खून के नारों से गुंजायमान रहा कार्यक्रम स्थल..
हेलमेट को क्रांति बीज मानकर अपनाए -एच एस राठौड़ पुलिस उपाधीक्षक…
युवा जागृत-देश जागृत , युवा सुरक्षित-देश सुरक्षित नारे को साकार करें युवा – डॉ वीरेंद्र सिंह राठौड़, उप परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा) राजस्थान एवं सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ…
गौरव रक्षक/राजेंद्र शर्मा
बारडोली (सूरत), 01 अगस्त 2026
गुजरात रॉड सेफ्टी अथॉरिटी एवं गुजरात मोटर वाहन विभाग की प्रेरणा से आवास फाइनेंसियर्स लिमिटेड, राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी,द्वारा चलाए जा रहे आवास यूथ सड़क सुरक्षा शिक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत सड़क सुरक्षा अग्रदूत प्रशिक्षण एवं निशुल्क हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें 500 युवाओं ने सड़क सुरक्षा अग्रदूत के रूप में प्रशिक्षण लिया ।
कार्यक्रम जी एम पटेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण के उपरांत 500 युवाओं ने सड़क सुरक्षा अग्रदूत के रूप में देश को स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुरक्षित सड़क संस्कृति विकसित करने के साथ वर्ष 2047 तक सड़क हादसों रहित राष्ट्र निर्माण करने की शपथ ली। यह शपथ मोटर वाहन निरीक्षक चिराग दलवाडी ने दिलाई ।
सभी अग्रदूतों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बारडोली पुलिस उपाधीक्षक एच एस राठौड़ ने आवास फ़ाइनेंशियर्स लि के सीएसआर के तहत सोसायटी की इस मुहिम की सराहना करते हुए बताया की सभी अग्रदूतों को सुरक्षित सड़क एवं समृद्ध भारत बनाने की शपथ के साथ आदर्श वाहन चालक का उदाहरण प्रस्तुत करना है । उन्होंने बताया कि हेलमेट रूपी क्रांति बीज को बोए और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए क्रांति लाए ।पुलिस कार्रवाई के उदाहरण प्रस्तुत किए ।
बरडोली आरटीओ सी डी पटेल ने आवास फाइनेन्सिर्यर्स लि. टीम एवं राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी टीम का सफल आयोजन हेतु इस तरह का अभूतपूर्व अभियान चलाकर लोगों की जान बचाने के कार्य के लिए प्रशंसा की तथा विश्वास दिलाया यह प्रशिक्षित सड़क सुरक्षा अग्रदूत इस अभियान को आगे लेकर जाएँगें और सभी से देश में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अपील की साथ ही उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा ख़ुद और परिवार के लिए बेहद जरूरी है सड़क दुर्घटनाओं में सबसे ज़्यादा युवाओं का मरना चिंताजनक बताया और सभी से सुरक्षा की अपील की तथा बिना लाइसेंस वाहन न चलाने की हिदायत दी ।

प्रमुख प्रशिक्षक के रूप में सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ, गोल्ड मेडलिस्ट,भारत सरकार के पूर्व तकनीकी सलाहकार सडक सुरक्षा राजस्थान सरकार के उप परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा) डॉ. वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने घर से निकल कर घर सुरक्षित पंहुचने के लिए उनके द्वारा तैयार सड़क सुरक्षा चक्र एवं लिखित सड़क सुरक्षा पॉकेट बुक के माध्यम से उदाहरण सहित समझाते हुए लेन ड्राइविंग एवं राष्ट्रीय गतिसीमा की संकल्पना को समझाया । अनिवार्य रोड चिन्हों को निर्जीव पुलिस एवं परिवहन कर्मी मानकर उनके आदेशों को शत प्रतिशत मानना तथा प्रवर्तन कर्मियों को अपना प्रतिनिधि मानकर उसे लागू करने को समय की आवश्यकता बतायी । देश के प्रत्येक पुलिस थाना क्षेत्र में औसतन 300 अनिवार्य चिन्ह पुलिस एवं परिवहन कर्मी के रूप में आदेश देते हैं लेकिन इनके बारे में सड़क उपयोगकर्ता अनभिज्ञ है । भारत सरकार की राह-वीर योजना योजना योजना के तहत 25 हजार रूपये नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र मिलने तथा 7 दिन एवं 1.5 लाख तक फ्री इलाज की कैशलेस ट्रीटमेन्ट योजना के बारे में बताते हुए घायलों की मदद करने के लिए आगे आने की अपील की ताकि सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को एक घण्टे के गोल्डन ऑवर में अस्पताल पंहुचाकर जान बचायी जा सके। राठौड़ ने सभी से आह्वान किया कि भारत देश में जन्मे आदर्श वाहन चालक द्वारका के भगवान कृष्ण को आदर्श मानकर सभी आदर्श वाहन चालक बने और सुरक्षित भारत बनाने का प्रयास करें। साथ ही बताया की महाभारत काल में रथ विधि के रूप में विश्व में सर्वप्रथम ग़ैर मोटर चालित रथ की चालक संहिता बनी उसी को आधार बनाकर विश्व के कई देशों ने मोटर वाहन क़ानून बनाये । देश का विश्व में सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या में पिछले 19 वर्षों से पहला नम्बर है ।

आवास फाइनेंशियर्स लि. के सी एस आर हेड सत्यजीत तिवाड़ी ने बताया की इन्हीं कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकेगी साथ ही बताया की ऐसे जागरूकता कार्यक्रम के लिए आवास फाइनेन्शियर्स लि. सदैव सहयोगी रहेगा। उन्होंने युवाओं के लिए सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण की आवश्यकता जताते हुए इस अभियान से जुड़ने की अपील की साथ ही उन्होंने हेलमेट की उपयोगिता के बारे में बताते हुए सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में चल रहे कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत अब तक 35 हज़ार सडक सुरक्षा अग्रदूत बनाकर विशेष सडक सुरक्षा संदेश लिखे हेलमेट वितरित किये जा चुके है|अकेल गुजरात राज्य में 3000 से अधिक हेलमेट दिये जा चुके है
राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी के परियोजना समन्वयक भरतराज गुर्जर ने दुर्घटनाओं के आंकड़ों के बारे में विस्तार से बताते हुए इन आंकड़ों को चिंताजनक बताया एवं सोसायटी के अभियान के बारे में प्रकाश डालते हुए बताया कि सोसायटी द्वारा अब तक एक लाख पन्द्रह हज़ार से अधिक लोगों को प्रशिक्षण देकर सड़क सुरक्षा अग्रदूत बना चुके है तथा उन्हें रियायती दर /निशुल्क उच्च गुणवत्ता के हेलमेट दिये जा चुके है और 10 लाख से अधिक लोगों को रोड सेफ्टी मोबाइल वेन के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति शिक्षित एवं जागरूक कर चुके है साथ ही सड़क सुरक्षा संबंधित बातों को दैनिक जीवन में अपनाने की मार्मिक अपील की ।गुर्जर ने बताया कि सोसायटी द्वारा पीपीपी मोड़ पर बने देश के पहले रीजनल ड्राइविंग ट्रेनिंग सेन्टर सिंगावल के माध्यम से 25 हज़ार ड्राइवरों को निशुल्क रिफ्रेशर ट्रेनिंग करा चुके हैं ।

कार्यक्रम में मोटर वाहन विभाग टीम ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी का आभार भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मोटर वाहन निरीक्षक ब्रजेश बागेला,चिराग़ दलवाड़ी, प्रणव पटेल,हार्दिक मुलानी सहित आरटीओ स्टाफ मौजूद रहा ।आवास फ़ाइनेंशियर्स लिमिटेड के सीनियर मैनेजर सीएसआर सौरभ,क्रेडिट जोनल हेड सुमित अग्रवाल,स्टेट हेड ईजेंद्र सिंह,ब्रांच हेड प्रवीण तिवाड़ी सहित आवास टीम , राजस्थान संघ के चन्दन सिंह चुण्डावत, पटेल स्कूल के ट्रस्टी मौजूद रहे ।
सोसायटी टीम ने सभी को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, प्रश्नोत्तरी, सड़क सुरक्षा पॉकेट बुक वितरित की।सभी अतिथियों को आवास टीम की ओर से स्मृति चिन्ह दिये ।

