500 छात्रों ने सड़क सुरक्षा अग्रदूत प्रशिक्षण प्राप्त कर सड़क हादसों रहित राष्ट्र निर्माण की शपथ ली..
भारत का सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतो में प्रथम स्थान पर रहना बेहद चिंताजनक
युवा जागृत-देश जागृत , युवा सुरक्षित-देश सुरक्षित नारों से सभागार गुंजायमान रहा
गौरव रक्षक/ राजेंद्र शर्मा
गांधीनगर,( गुजरात ) , 03 अगस्त 2026
गुजरात रॉड सेफ़्टी अथॉरिटी एवं परिवहन विभाग गुजरात की प्रेरणा से आवास फाइनेंसियर्स लिमिटेड, राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी एवं स्टीलबर्ड के संयुक्त तत्वाधान में कड़ी सरवा विश्वविद्यालय गांधीनगर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित आवास यूथ सड़क सुरक्षा शिक्षा एवम् जागरूकता अभियान के तहत सड़क सुरक्षा अग्रदूत प्रशिक्षण एवं निशुल्क हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
जिसमें प्रशिक्षण के उपरांत 500 छात्रों ने सड़क सुरक्षा अग्रदूत के रूप में देश में स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुरक्षित सड़क संस्कृति विकसित करने के साथ वर्ष 2047 तक सड़क हादसों रहित राष्ट्र के निर्माण करने की शपथ ली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुजरात रॉड सेफ्टी अथॉरिटी के आयुक्त सतीश पटेल ने सुरक्षित सड़कें-समृद्ध भारत बनाने की अपील की और विशेष सड़क सुरक्षा संदेश लिखे स्टीलबर्ड निर्मित हेलमेट वितरित किए।
पटेल ने आवास फाइनेन्सिर्यर्स लि. टीम, राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी की अध्यक्ष ऋतु चौहान एवं उनकी टीम का इस तरह अभियान चलाकर लोगों की जान बचाने के कार्य के लिए प्रशंसा की और सभी से देश में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अपील की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर कड़ी सर्वा विश्वविद्यालय की डायरेक्टर गार्गी राजपारा ने इस अनूठे अभियान एवं प्रशिक्षण मॉड्यूल की प्रशंसा करते हुए आभार जताया। सभी को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा ख़ुद और परिवार के लिए बेहद जरूरी है सड़क दुर्घटनाओं में सबसे ज़्यादा युवाओं का मरना चिंताजनक बताया और सभी से सुरक्षा की अपील की।
प्रमुख प्रशिक्षक के रूप में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा पुरूस्कार से पुरस्कृत एवं सड़क सुरक्षा पर गोल्ड मेडलिस्ट,उप परिवहन आयुक्त सड़क सुरक्षा राजस्थान डॉ वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने घर से निकल कर घर सुरक्षित पंहुचने के लिए उनके द्वारा तैयार सड़क सुरक्षा चक्र एवं लिखित सड़क सुरक्षा पॉकेट बुक के माध्यम से उदाहरण सहित रोचक तरीक़े से समझाते हुए राहवीर योजना के तहत नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र मिलने के बारे में बताते हुए घायलों की मदद करने के लिए आगे आने की अपील की ।राठौड़ ने सभी से आह्वान किया कि भारत विश्व के प्रथम आदर्श वाहन भगवान कृष्ण का जन्म वाला देश है महाभारत काल में रथ विधि के रूप में विश्व में सर्वप्रथम ग़ैर मोटर चालित रथ की चालक संहिता बनी उसी को आधार बनाकर विश्व के कई देशों ने मोटर वाहन क़ानून बनाये । उसी देश का विश्व में सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या में पिछले 19 वर्षों से पहला नम्बर है उन्होंने 2047 तक सडक हादसों रहित राष्ट्र निर्माण के लिए सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित आवश्यक जानकारियाँ प्रदान की।साथ ही सभी छात्रों को सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कोर्स क्रेश इन्वेस्टिगेशन ,रॉड सेफ्टी ऑडिट , इन्टेलिजेन्ट ट्रांसपोर्ट सिस्टम सहित कई कोर्स के बारे में बताया जिस क्षेत्र में इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट के छात्र आगे अपना भविष्य बना सके ।

कार्यक्रम में गुजरात रोड सेफ्टी अथॉरिटी के संयुक्त आयुक्त प्रशांत मांगुड़ा ने सभी अग्रदूतों को शपथ करवाई और बताया कि गुजरात राज्य का सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में देश में प्रथम दस राज्यो की सूची में रहना बेहद चिंताजनक है। इन्हीं कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकेगी।साथ ही जो छात्र दोपहिया वाहन लेकर कॉलेज आते है सभी को हेलमेट पहनकर आने की अपील की ।
कनक सिह परमार आरटीओ गांधीनगर ने सभी छात्रो को ड्राइविंग लाइसेंस के बारे में बताते हुए छात्रों को लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया ।
आवास फाइनेन्सियर्स लिमिटेड के सी एस आर हेड सत्यजीत तिवाड़ी ने हेलमेट की उपयोगिता के बारे में बताते हुए सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में चल रहे कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत सोसायटी के माध्यम से अब तक 35 हज़ार सडक सुरक्षा अग्रदूत बनाकर विशेष सडक सुरक्षा संदेश लिखे हेलमेट वितरित किये जा चुके है|
राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी के परियोजना समन्वयक भरतराज गुर्जर ने अभियान के बारे में प्रकाश डालते हुए बताया कि सोसायटी द्वारा अब तक लगभग एक लाख पंद्रह हजार से अधिक लोगो को प्रशिक्षण एवं हेलमेट देकर देकर सड़क सुरक्षा अग्रदूत बना चुकी है और 10 लाख लोगो को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर चुके है जिससे निश्चित रूप से सड़क दुर्घटनाये कम हो सकेगी।
कार्यक्रम में कॉलेज प्रशासन की और से अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।विश्वविद्यालय के एनसीसी प्रभारी प्रवीण सर ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी का आभार भी व्यक्त किया।
इस दौरान आवास फ़ाइनेंशियर्स लिमिटेड के सीनियर मैनेजर सौरभ कुमार सहित कॉलेज स्टाफ मौजूद रहे। एनसीसी,एनएसएस विद्यार्थियों ने मंच सहित सभी व्यवस्थाओं को अंजाम दिया ।
सभी को सड़क सुरक्षा पॉकेट बुक एवं प्रशिक्षण प्रमाण दिये गये।
सभी अतिथियों को आवास फ़ाइनेंशियर्स लिमिटेड की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

