क्वार्टर में घायल मिले CI, सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली , इस भयानक घटना /हादसा के कई सवाल आना है बाकी …
गौरव रक्षक/राजेंद्र शर्मा
भीलवाड़ा, 05 अगस्त 2026
भीलवाड़ा शहर के सदर थाना प्रभारी (सीआई) लोकपाल सिंह राठौड़ मंगलवार शाम अपने सरकारी आवास में गंभीर रूप से घायल मिले। उनकी कनपटी के पास गोली लगी थी, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी सर्विस पिस्टल से चली। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां से निजी अस्पताल उदयपुर रैफर किया गया। पुलिस के अनुसार, सीआई लोकपाल सिंह मंगलवार शाम नाकाबंदी ड्यूटी के लिए सरकारी क्वार्टर से रवाना होने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी सर्विस पिस्टल से गोली चल गई। उनकी पत्नी की सूचना पर पुलिस पहुंची। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि वर्दी पहनते समय ड्यूटी की तैयारी के दौरान सर्विस रिवॉल्वर से दुर्घटनावश गोली चल गई।

भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक ने बताया की, जाँच के बाद ही मामले का ख़ुलासा होगा । थाना प्रभारी ने करीब चार माह पहले दूसरी शादी की थी। परिवार में माता-पिता और तीन भाई हैं।भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्पष्ट कारण जांच होने के बाद पता लगेगा ।

