कोटा की बेटी का कमाल: अरुंधति चौधरी कॉमनवेल्थ के फाइनल में, पिता बोले- गोल्ड लेकर भारत आएगी..
गौरव रक्षक/राजेंद्र शर्मा
31जुलाई 2026,कोटा
ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय मुक्केबाज अरुंधति चौधरी ने 70 किलोग्राम महिला बॉक्सिंग वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। शुक्रवार शाम को खेले गए एक बेहद रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में अरुंधति ने इंग्लैंड की मजबूत दावेदार रोजी रसेल को 4-0 से एकतरफा शिकस्त दी.
शुक्रवार शाम 7:30 खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में अरुंधती ने 4-0 से प्रतिद्वंती खिलाड़ी रोजी रसेल को मात दी. पहले ही राउंड से अरुंधति ने बढ़त बना ली थी. मैच के दौरान पांचो रेफरी ने दो राउंड तक अरुंधति के पक्ष में थे, लेकिन तीसरे राउंड में चार रेफरी उसके पक्ष में थे, जबकि एक रेफरी ने विरोधी खिलाड़ी रोजी रसेल के पक्ष में निर्णय दिया है। ऐसे में वह 4-0 से विजय हुई. उन्होंने जीत के साथ ही फाइनल में प्रवेश कर लिया है. दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड की चैंटेल रीड का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की लेकीशा पेरगोलिटी से था. इसमें इंग्लैंड की चैंटेल रीड ने 5-0 से जीत दर्ज की है. उनका फाइनल मुकाबला अरुंधति चौधरी से होगा.
कल होगा मुकाबला: अरुंधति का कॉमनवेल्थ में फाइनल मुकाबला 1 अगस्त को होगा. भारतीय समय के अनुसार के रात 9:30 बजे यह मुकाबला खेला जाएगा. अरुंधति के पिता और कोटा मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष सुरेश चौधरी का कहना है कि उनके पूरे परिवार ने मैच देखा. अरुंधति की मां सुनीता चौधरी ने भी खुशी जताई और कहा कि उनकी बेटी को देश पर नाज है.
पिता सुरेश चौधरी का कहना है कि अरुंधति के ऊपर उन्हें पहले से ही विश्वास था और अरुंधती इस प्रतियोगिता में गोल्ड पर ही अपना पंच मारेंगी और भारतीय टीम को स्वर्ण पदक बॉक्सिंग में दिलाएंगी. कोटा में अरुंधति के बेसिक कोच रहे अशोक गौतम और महाबली स्पोर्ट्स अकादमी में उनके जीतने पर जश्न मनाया गया है. इसके पहले अरुंधति ने 29 जुलाई को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की मॉर्गन हेंडरसन को 3-1 से हराकर जीत दर्ज की थी. अरुंधति भारतीय सेवा में हवलदार के पद कार्यरत है.

