जयपुर के पद्मनाभ चौधरी का ऑल इंडिया सीबीएसई नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए चयन…
राजस्थान कैडर के IPS अधिकारी पंकज चौधरी के सुपुत्र हैं पद्मनाभ; 24 से 30 अक्टूबर तक मदुरई में ऑल इंडिया U-17 टीम का करेंगे
गौरव रक्षक/ राजेंद्र शर्मा
जयपुर 9 अक्टूबर,2026
जयपुर के प्रतिभावान छात्र पद्मनाभ चौधरी का चयन ऑल इंडिया सीबीएसई नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए वेस्ट जोन U-17 टीम में हुआ है। गत सितंबर माह में आयोजित प्रारंभिक ट्रायल कैंप तथा 5, 6 और 7 अक्टूबर को खेले गए मैचों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उन्हें 18 सदस्यीय वेस्ट जोन टीम में जगह मिली है।
राजस्थान कैडर के आईपीएस अधिकारी पंकज चौधरी के सुपुत्र और सेंट जेवियर्स के छात्र पद्मनाभ दाहिने हाथ के प्रतिभाशाली बल्लेबाज, ऑफ स्पिनर और उच्च स्तरीय फील्डर हैं। चयन मैचों के दौरान उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी के साथ-साथ बेहतरीन कप्तानी का भी परिचय दिया। वे पिछले वर्ष भी सीबीएसई की वेस्ट जोन टीम के सदस्य रह चुके हैं।
24 से 30 अक्टूबर तक मदुरई में आयोजित होगी नेशनल चैंपियनशिप
चयनित वेस्ट जोन की टीम आगामी 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक मदुरई (तमिलनाडु) में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया सीबीएसई नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप में भाग लेगी। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के नॉर्थ जोन, वेस्ट जोन, ईस्ट जोन और साउथ जोन की टीमों के अलावा 5 अंतरराष्ट्रीय सीबीएसई टीमें ओमान, कतर, दुबई, बहरीन और सऊदी अरब भी शिरकत कर अपनी मजबूत दावेदारी पेश करेंगी।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी राष्ट्रीय टीम भेजने की योजना; स्कूल में खुशी की लहर
क्रिकेट के कॉमनवेल्थ एवं ओलंपिक खेलों में शामिल होने के बाद स्कूल गेम्स के माध्यम से उभरती हुई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा मंच मिल रहा है। भारत में क्रिकेट के प्रति दीवानगी को देखते हुए मदुरई में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए भी सीबीएसई की राष्ट्रीय टीम भेजा जाना प्रस्तावित है। पद्मनाभ चौधरी की इस उपलब्धि पर सेंट जेवियर्स स्कूल जयपुर के प्राचार्य, खेल प्रशिक्षकों तथा परिजनों व शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

