गौर पुलिस की वारंटी गिरफ्तारी अभियान में कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार..
गौरव रक्षक/ अमरदीप
बस्ती, 26अक्टूबर 2026
जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गौर पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना कर दिया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देश तथा क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सेशन केस संख्या 642/26 में वांछित विनय कुमार (19) पुत्र रामपाल उर्फ बगेदू और राधिका देवी (45) पत्नी रामपाल उर्फ बगेदू, निवासी शिवपुर, थाना गौर को गिरफ्तार किया।
यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 308(2), 333, 351(3), 64(2)(m) और 65(1) से संबंधित है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम: उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल विनोद यादव, रणजीत सिंह, कांस्टेबल राम भगत, सौरभ गौतम, अभिषेक कुमार तथा महिला कांस्टेबल गीतांजलि, कविता देवी और मंजू वर्मा शामिल रहीं।

