थाना पुरानी बस्ती मामले में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी हिरासत में, लापरवाह 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

थाना पुरानी बस्ती मामले में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी हिरासत में, लापरवाह 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

गौरव रक्षक/अमर दीप

बस्ती, (उत्तर प्रदेश) 27अक्टूबर 2026

थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र के मामले में पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमवीर सिंह ने सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए कानून का राज कायम रखने का बड़ा संदेश दिया है।

थाना पुरानी बस्ती पर मु0अ0सं0 220/26 धारा 191(2), 191(3), 115(2), 74, 309(6), 298, 126(2) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। SP ओमवीर सिंह के निर्देश पर मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के आदेश पर पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों के इलेक्ट्रॉनिक डिटेल्स की बारीकी से जांच की जा रही है।

इस मामले में पुलिस ने 6 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में पुलिस को कई अहम सुराग और जानकारियां मिली हैं, जिससे जल्द ही घटना का पूरा सच सामने आने की उम्मीद है।

बहुत कड़ी कार्रवाई पुलिस विभाग में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा अपने ही महकमे में की है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 6 पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित पुलिसकर्मियों में उ0नि0 सुधीर कुमार त्रिपाठी चौकी प्रभारी प्लास्टिक काम्पलेक्स, उ0नि0 अमित कुमार चौकी प्रभारी दक्षिण दरवाजा, हे0कां0 संजय कुमार यादव, हे0का0 संतोष कुमार गुप्ता, कां0 कमलेश कुमार गौड़ और कां0 धर्मेन्द्र यादव शामिल हैं। सभी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने दे दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमवीर सिंह की इस दोहरी कार्रवाई से जनता में एक अच्छा संदेश गया है कि बस्ती पुलिस अपराधियों के साथ-साथ अपने लापरवाह कर्मियों को भी बख्शने वाली नहीं है। इससे आम लोगों का पुलिस पर भरोसा और मजबूत हुआ है। वर्तमान में क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था पूरी तरह कायम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *