मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां राज राजेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की..
शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर सपत्नीक की विधिवत पूजा, प्रदेशवासियों को दीं हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
गौरव रक्षक/राजेंद्र शर्मा
जयपुर, 11 अक्टूबर 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को शारदीय नवरात्र स्थापना के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास स्थित मां राज राजेश्वरी मंदिर में सपत्नीक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां भगवती से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर प्रदेश के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इस पावन पर्व की महत्ता को रेखांकित किया।

नवरात्र का पर्व शक्ति की उपासना, आस्था और आध्यात्मिक साधना का प्रतीक है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने मां भगवती से प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने तथा आमजन के जीवन में खुशहाली की कामना की।

