जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विशाल सिंह ने किया संस्थान व टीकाकरण सत्र स्थलों का निरीक्षण…

हर गर्भवती की सेहत पर नजर रखें हैं स्वास्थ्य कर्मी,

मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गर्भवती की सेहत जांच और बच्चों को लगाए टीके,

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विशाल सिंह ने किया संस्थान व टीकाकरण सत्र स्थलों का निरीक्षण…

गौरव रक्षक/ राजेंद्र शर्मा

सीकर, 23 जुलाई2026

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले की हर गर्भवती महिला की सेहत पर स्वास्थ्य कर्मी नजर रखें हुए हैं। गुरूवार को आंगनबाड़ी केन्द्र और चिकित्सा संस्थान पर मनाए गए मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने गर्भवती व बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर विभिन्न बीमारियों से बचाव के टीके लगाए गए।
वहीं जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने टीकाकरण स्थल व चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विशाल सिंह ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपराली, गुंगारा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिंहासन, कुशलपुरा, नाडा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की ट्रेकिंग, कोल्ड चैन प्वाइंट का सुपरविजन तथा चिकित्सा संस्थान का निरीक्षण कर स्टाफ की उपस्थिति, दवाइयों की उपलब्धता, जांच योजना के तहत किए जाने वाली जांचों की स्थिति, उपकरणों का रख रखाव, संस्थान में साफ सफाई और गर्भवती महिलाओं व बच्चों को दी गई सेवाएं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक गर्भवती से लगातार संपर्क करने तथा हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली गर्भवती की विशेष ट्रेकिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही गर्भवती महिला के शरीर में कैल्शियम व खून की कमी नहीं आए, इसके लिए आईएफए, कैल्शियम और अन्य आवश्यक दवाइयां दिए जाने पर जोर देते हुए हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली महिलाओं में खून की कमी होने पर आयरन सुक्रोज व एफसीएम लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बच्चों को पीलिया, टीबी, हैपेटाइटिस बी, गलघोंटू, काली खांसी, निमोनिया, टिटनेस, मैनिनजाइटिस खसरा और रूबले, रोटा, दस्त आदि रोगों से बचाव के लिए टीके लगाए और गर्भवती महिलाओं को प्रसवपूर्व देखभाल के बारे में जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *