अजमेर में पुलिस के सेवानिवृत्त कार्मिकों एवं परिजनों को वितरित किए सहायक उपकरण,महावीर विकलांग सेवा समिति की पहल, 85 लाभार्थियों को व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, छड़ी सहित अन्य उपकरण प्रदान किए…

अजमेर में पुलिस के सेवानिवृत्त कार्मिकों एवं परिजनों को वितरित किए सहायक उपकरण,महावीर विकलांग सेवा समिति की पहल, 85 लाभार्थियों को व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, छड़ी सहित अन्य उपकरण प्रदान किए…

गौरव रक्षक/राजेंद्र शर्मा

जयपुर 14 अक्टूबर2026

पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त कार्मिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महावीर विकलांग सेवा समिति द्वारा सराहनीय पहल की गई। बुधवार को पुलिस लाइन, अजमेर में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 85 लाभार्थियों को विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए।
कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. लालचंद कायल, महावीर विकलांग सेवा समिति के संभागीय सचिव सुरेश मेहरा तथा राजस्थान पुलिस परिवार कल्याण समिति के विक्रम सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र और छड़ियां वितरित

कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद लाभार्थियों को उनकी आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए गए। इनमें 4 व्हीलचेयर, 46 श्रवण यंत्र, 27 सीनियर सिटीजन छड़ियां तथा 1 वॉकर शामिल हैं। इन उपकरणों से लाभार्थियों को दैनिक गतिविधियों में सुविधा मिलने के साथ उनकी आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलेगा।

सामाजिक सरोकारों की दिशा में सराहनीय पहल

जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने महावीर विकलांग सेवा समिति के इस सामाजिक एवं जनकल्याणकारी प्रयास की सराहना की। उन्होंने पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों के कल्याण के लिए किए गए इस सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।
महावीर विकलांग सेवा समिति की यह पहल जरूरतमंद लोगों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण है। अजमेर पुलिस ने भी सामाजिक सरोकारों और जनकल्याणकारी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *