महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं पुलिस उपाधीक्षक शिल्पा भादविया (जैन)..
गौरव रक्षक/ राजेंद्र शर्मा
भीलवाड़ा, 8 मार्च2026
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की उपलब्धियों और सशक्त भूमिका को रेखांकित करते हुए पुलिस उपाधीक्षक शिल्पा भादविया (जैन) को महिला सशक्तिकरण का प्रेरक उदाहरण माना जा रहा है।
भीलवाड़ा में पदस्थापित आरपीएस अधिकारी शिल्पा भादविया ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और ईमानदार कार्यशैली से पुलिस महकमे में विशिष्ट पहचान बनाई है। दबंग और संवेदनशील अधिकारी के रूप में वे कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए भी सदैव तत्पर रहती हैं।
पुलिस सेवा में अपनी सादगी, निष्ठा और समर्पण के कारण उन्होंने समाज में सम्मान अर्जित किया है। आम नागरिकों के प्रति उनका सहज और मिलनसार व्यवहार उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बनाता है, वहीं पुलिस विभाग में भी उनकी कार्यप्रणाली की सराहना होती रहती है।
शिल्पा भादविया का कार्य यह संदेश देता है कि महिलाएँ सकारात्मक सोच, दृढ़ इच्छाशक्ति और समर्पण के साथ हर क्षेत्र में प्रभावी नेतृत्व दे सकती हैं। उनका व्यक्तित्व समाज की महिलाओं और युवतियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर उभर रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है।
रिपोर्ट :
राजेंद्र शर्मा
(अधिस्वीकृत पत्रकार, राजस्थान सरकार)

