भीमगंज थाने में बड़ा एक्शन! ASI कैलाश खटीक सहित तीन पुलिसकर्मी पुलिस लाइन भेजे गए..

भीमगंज थाने में बड़ा एक्शन! ASI कैलाश खटीक सहित तीन पुलिसकर्मी पुलिस लाइन भेजे गए..

एएसआई कैलाश खटीक और दीवान उमराव व जानकी लाल को तत्काल थाने से किया गया रिलीव, कार्रवाई के कारणों को लेकर चर्चाएं तेज

गौरव रक्षक/ राजेंद्र शर्मा

भीलवाड़ा, 17अक्टूबर 2026

भीमगंज थाना क्षेत्र में पुलिस विभाग की एक कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर भीमगंज थाने में तैनात एएसआई कैलाश खटीक, दीवान उमराव और दीवान जानकी लाल को पुलिस लाइन में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए। इसके बाद तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से थाने से रिलीव कर पुलिस लाइन के लिए भेज दिया गया।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, इस संबंध में थाना प्रभारी का कहना है कि तीनों पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था ड्यूटी के लिए भेजा गया है और इसे लेकर कोई लिखित आदेश जारी नहीं हुआ है।

वहीं, अचानक तीन पुलिसकर्मियों को थाने से हटाए जाने के पीछे की वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। फिलहाल, कार्रवाई के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस विभाग की ओर से यदि कोई आधिकारिक जानकारी सामने आती है, तो मामले की तस्वीर और साफ हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *