जयपुर में रूसी महिला पर्यटकों की मददगार बनी राजस्थान पुलिस, कपड़े लौटाने के विवाद का कराया समाधान..

जयपुर में रूसी महिला पर्यटकों की मददगार बनी राजस्थान पुलिस, कपड़े लौटाने के विवाद का कराया समाधान..

बनी पार्क में दुकानदार से हुआ था विवाद, पर्यटन थाना पुलिस की तत्परता और समझाइश से सुलझा मामला

गौरव रक्षक/ राजेंद्र शर्मा

जयपुर, 13 अक्टूबर2026

राजस्थान पुलिस ने पर्यटकों की सहायता के प्रति संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए जयपुर के बनी पार्क क्षेत्र में दो रूसी महिला पर्यटकों की समस्या का त्वरित समाधान कराया। कपड़ों की वापसी को लेकर स्थानीय दुकानदार से हुए विवाद में पर्यटन थाना पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों के बीच बातचीत के जरिए मामला सुलझाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रूस से जयपुर घूमने आईं दो महिला पर्यटक बनी पार्क क्षेत्र में पारंपरिक कपड़ों की खरीदारी करने पहुंची थीं। खरीदारी के बाद कपड़े वापस करने को लेकर उनकी दुकानदार से समस्या उत्पन्न हो गई। समाधान नहीं होने पर परेशान पर्यटकों ने पर्यटन थानाधिकारी शशिकला से संपर्क कर पुलिस से सहायता मांगी।

सूचना मिलते ही पर्यटन थानाधिकारी शशिकला, हेड कांस्टेबल हरिनारायण और कांस्टेबल रामकिशन मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने दुकानदार से बातचीत कर मामले में हस्तक्षेप किया और आपसी समझाइश के माध्यम से पर्यटकों की समस्या का समाधान कराया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सहयोगात्मक रवैये से संतुष्ट दोनों रूसी महिला पर्यटकों ने स्वयं वीडियो बनाकर साझा किया और राजस्थान पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस पहल से पर्यटकों की सहायता के साथ ही प्रदेश में आने वाले विदेशी मेहमानों के प्रति सहयोगपूर्ण व्यवहार का संदेश भी सामने आया है।

पर्यटकों की सहायता के लिए जारी किए संपर्क नंबर

राजस्थान पुलिस देशी-विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा, सुविधा और सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। जयपुर में किसी समस्या या आपात स्थिति में पर्यटक पर्यटन थाना पुलिस के निम्नलिखित संपर्क नंबरों पर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

⚫ टूरिस्ट पुलिस स्टेशन, जयपुर: 0141-2600336
⚫ सीयूजी नंबर: 8764868070
⚫ पुलिस कंट्रोल रूम: 0141-2388438, 0141-2388430

राजस्थान पुलिस ने पर्यटकों को आश्वस्त किया है कि उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए पुलिस सदैव तत्पर है। पर्यटकों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील व्यवहार से राजस्थान में सुरक्षित एवं पर्यटक-अनुकूल वातावरण विकसित करने के प्रयासों को मजबूती मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *