कानून व्यवस्था के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं- महानिदेशक पुलिस
गौरव रक्षक/ राजेंद्र शर्मा
जयपुर, 13 अक्टूबर2026
महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा ने गत दिनों की विभिन्न घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्ण सतर्कता बरतने तथा प्रत्येक स्थिति में प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
डीजीपी ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा जिम्मेदारी तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
पुलिस मुख्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था पर सतत निगरानी रखें, संवेदनशील परिस्थितियों में तत्काल आवश्यक कदम उठाएं और आमजन की सुरक्षा एवं विश्वास बनाए रखने के लिए पूरी जिम्मेदारी से कार्य करें।

