आठवें वेतन आयोग में पेंशनरों के साथ भेदभाव के विरोध में ज्ञापन सौंपा..
गौरव रक्षक/राजेंद्र शर्मा
भीलवाड़ा, 25 मार्च2026
केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तावित आठवें वेतन आयोग में पेंशनभोगियों के साथ कथित भेदभाव, फिक्स पेंशन लागू करने तथा पेंशनरों को विभिन्न लाभों एवं परिलाभों से वंचित रखने के विरोध में आज भीलवाड़ा में सेवा निवृत्त पुलिस कर्मचारी कल्याण संस्थान के बैनर तले जोरदार विरोध दर्ज कराया गया।
संस्थान के जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिला कलेक्टर, भीलवाड़ा को माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि पेंशनभोगियों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाए तथा उन्हें पूर्व की भांति सभी लाभ एवं सुविधाएं प्रदान की जाएं।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से श्री लक्ष्मण सिंह,कन्हैया लाल हलेढ, कन्हैया लाल शर्मा, विक्रम सिंह, श्री कालू सिंह, जगमाल, ओमप्रकाश सोनी, शरीफ मोहम्मद, यूनिस खान, सत्यनारायण जयशर्मा, सत्यनारायण सोलंकी, मोहम्मद अली, चिराग अली, भवरू खां, अनील महाजन सहित अन्य कई सदस्य मौजूद रहे।

संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि पेंशनरों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

