ऑप्टिशियंस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न…
गौरव रक्षक/राजेंद्र शर्मा
जयपुर,17 मार्च2026
राजस्थान ऑप्टिशियंस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह जयपुर स्थित आरएएस क्लब में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में ऑप्टिशियन सदस्य उपस्थित रहे।
समारोह के मुख्य अतिथि ओएआई के अध्यक्ष सुभाष बंसल एवं विशिष्ट अतिथि विशाल आई के डायरेक्टर सुमित मोदी की उपस्थिति में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर जयपुर में गोस्वामी ऑप्टिकल्स, केलवाड़ा के मालिक नरेश गोस्वामी को सम्मानित करते हुए जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक आनंद महारवाल, अध्यक्ष शांति स्वरूप महारवाल, महासचिव विनोद मित्रुका, कोषाध्यक्ष जगदीश सिंह तथा प्रवक्ता डॉ. डी.एस. शर्मा बढ़ियाल ने संयुक्त रूप से संगठन को सशक्त बनाने एवं समाज के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
इस मौके पर राजस्थान ऑप्टिशियंस एसोसिएशन द्वारा नई प्राइस लिस्ट भी जारी की गई, जिससे ऑप्टिकल व्यापार में पारदर्शिता एवं एकरूपता सुनिश्चित की जा सके।

