सांगानेर सदर थाने में ACB की कार्रवाई, ASI 10 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप..

सांगानेर सदर थाने में ACB की कार्रवाई, ASI 10 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप..

गौरव रक्षक/ राजेंद्र शर्मा

जयपुर,1 अक्टूबर 2026

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने सांगानेर सदर थाने में कार्रवाई करते हुए ASI महेश मीणा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते ट्रैप किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी ASI ने परिवादी की मदद करने की एवज में रिश्वत की मांग की थी।

परिवादी की शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने शिकायत को सही पाए जाने पर ट्रैप कार्रवाई की। तय योजना के तहत परिवादी से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ASI महेश मीणा को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

ACB टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ एवं कार्रवाई की जा रही है। मामले में रिश्वत की मांग और उसके पीछे की परिस्थितियों को लेकर आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *