राजस्थान में RAS अधिकारियों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां, कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश, कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिला कलेक्टर, SDO और विभिन्न विभागों में मिली नई पोस्टिंग..

राजस्थान में RAS अधिकारियों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां, कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश, कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिला कलेक्टर, SDO और विभिन्न विभागों में मिली नई पोस्टिंग..

गौरव रक्षक/राजेंद्र शर्मा

जयपुर, 11 अगस्त 2026

राजस्थान सरकार के कार्मिक (क-4) विभाग ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं। 11 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार इन तबादलों को राज्यहित में तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। आदेश में कुल 183 RAS अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

प्रशासनिक स्तर पर बदलाव

सरकार के इस फेरबदल में अलवर, राजसमंद, पाली, कोटपूतली-बहरोड़, सीकर, उदयपुर, जोधपुर, करौली और जयपुर सहित कई जिलों एवं विभागों में RAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। खास तौर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर, उपखंड अधिकारी, जिला रसद अधिकारी, स्थानीय निकाय और देवस्थान विभाग सहित विभिन्न प्रशासनिक पदों पर बदलाव किया गया है।
कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरण/पदस्थापन राज्यहित में तत्काल प्रभाव से प्रभावी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *