भीलवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई:अवैध गारनेट व बजरी खनन पर शिकंजा, 15 वाहन व मशीनें जब्त, 2 गिरफ्तार
गौरव रक्षक/राजेंद्र शर्मा
भीलवाड़ा। 2 फ़रवरी 2026,
जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध भीलवाड़ा पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए पिछले दो दिनों में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस थाना कोटड़ी क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में अवैध खनन में प्रयुक्त 01 जेसीबी मशीन, 10 ट्रैक्टर मय ट्रॉली, 01 डंपर तथा 03 सेपरेटर मशीनें जब्त की गई हैं। साथ ही 07 प्रकरण दर्ज कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
यह कार्रवाई श्री धर्मेन्द्र सिंह आई.पी.एस., पुलिस अधीक्षक जिला भीलवाड़ा, श्री राजेश आर्य आर.पी.एस., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा, श्री माधव उपाध्याय आई.पी.एस., प्रोबेशनर वृत्ताधिकारी सदर एवं श्री सुरेश डाबरिया आर.पी.एस., वृत्ताधिकारी कोटड़ी के निर्देशन में तथा श्री महावीर प्रसाद, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी पुलिस थाना कोटड़ी के नेतृत्व में की गई।
घटना का संक्षिप्त विवरण
पुलिस थाना कोटड़ी सर्किल में जिला स्पेशल टीम द्वारा बीते दो दिनों में निरंतर दबिश देकर कार्रवाई की गई। इस दौरान 01 डंपर, 01 जेसीबी मशीन एवं 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली को डिटेन कर अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
इसके अतिरिक्त थाना कोटड़ी की विशेष टीम ने सरहद उदलियास में सरकारी भूमि पर अवैध खनन में प्रयुक्त 03 सेपरेटर मशीनें जब्त कीं। वहीं कोठारी नदी क्षेत्र, सरहद सातोला का खेड़ा में अलसुबह की गई दबिश में 07 ट्रैक्टर मय ट्रॉली अवैध बजरी से भरे हुए जप्त किए गए।
कुल मिलाकर पुलिस ने 07 प्रकरण दर्ज करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य वांछित अभियुक्तों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
आमजन से विशेष अपील
जिला पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि वे अवैध खनन गतिविधियों से दूर रहें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
गठित पुलिस टीम
1. श्री महावीर प्रसाद, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना कोटड़ी (मय टीम)
