विकास दुबे एनकाउंटर में ढेर, गाड़ी पलटने के बाद हथियार छीनकर की थी भागने की कोशिस

विकास दुबे एनकाउंटर में ढेर, गाड़ी पलटने के बाद हथियार छीनकर की थी भागने की कोशिस

कानपुर के बिकरू गांव में सीओ सहित आठ पुलिस वालों की हत्या करने वाले पांच लाख का इनामी विकास दुबे एनकाउंटर में ढेर हो गया है। कानपुर ला रही एसटीएफ गाड़ी ला रही थी। गाड़ी पलट गई। उसने हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने उसे मुठभेड़ में मार गिराया है। कल ही विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया गया था। वारदात के बाद से फरार विकास यूपी, दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश पुलिस को चकमा देकर दर्शन करने मंदिर पहुंचा था। गिरफ्तारी के बाद विकास से पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में दो घंटे से ज्यादा पूछताछ की गई। इसके बाद उसे मध्यप्रदेश पुलिस ने यूपी एसटीएफ को सौंप दिया। 

विकास दुबे को लगीं दो से तीन गोलियां

विकास दुबे को दो से तीन गोलियां लगने की बात सामने आ रही है। इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

एसटीफ के दो जवान घायल

मुठभेड़ में एसटीफ के दो जवानों के घायल होने की सूचना भी है। उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।
गाड़ी की रफ्तार तेज होने की वजह से गाड़ी पलट गई

हादसे को लेकर यूपी एसटीएफ के अफसर अभी कुछ बोलने से बच रहे हैं, लेकिन माना जा रहा है कि तेज बारिश और गाड़ी की रफ्तार तेज होने की वजह से गाड़ी पलट गई।

भागने की कोशिश कर रहा था विकास दुबे

बताया जा रहा है कि गाड़ी पलटने के बाद भागने की कोशिश कर रहा था विकास दुबे। उसने हथियार छीनने की कोशिश की थी।
 एसएसपी और आईजी हैलट पहुंचे

एसएसपी और आईजी हैलट पहुंच गए हैं। कानपुर से करीब दो किलोमीटर पहले यह हादसा हुआ है, कुछ लोग घायल हुए हैं। 
आईजी रेंज मोहित अग्रवाल मौके पर जा रहे है।

आईजी रेंज मोहित अग्रवाल मौके पर पहुंच रहे हैं। वहीं हादसे में घायल सिपाहियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *