गाजियाबाद में स्कूल प्रबंधन द्वारा अभिभावकों को मैसेज भेजकर फीस जमा करने की पैरेंट्स एसोसिएसन द्वारा शिकायत करने पर डीआईओएस ने सख्ती की है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्कूलों द्वारा आदेश का पालन नहीं करने पर दस स्कूलों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

 

 

 

रिपोर्ट: अभिनव कंसल

23/04/2020

गाजियाबाद में स्कूल प्रबंधन द्वारा अभिभावकों को मैसेज भेजकर फीस जमा करने की पैरेंट्स एसोसिएसन द्वारा शिकायत करने पर डीआईओएस ने सख्ती की है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्कूलों द्वारा आदेश का पालन नहीं करने पर दस स्कूलों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।  गाजियाबाद पैरेंट्स एसोसिएसन स्कूलों के खिलाफ आदेश का उल्लंघन करने का मुद्दा उठा रहा है। पिछले दिनों स्कूलों द्वारा बच्चों के अभिभावकों फीस जमा करने का मैसेज भेजकर फीस जमा करने का दबाव बनाया जा रहा था। जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त शर्मा ने डीपीएसजी वसुंधरा, दिल्ली पब्लिक इंदिरापुरम, दिल्ली पब्लिक सिद्धार्थ विहार, प्रेसिडियम स्कूल राजनगर, अग्रसेन पब्लिक स्कूल, केडीपी पब्लिक स्कूल, जीडी गोयंका इंदिरापुरम, प्रेसिडियम स्कूल इंदिरापुरम, श्री ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय, आधारशिला ग्लोबल स्कूल के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने के आदेश जारी किए हैं।

कोरोना के चार नए मरीज मिले
गाजियाबाद में बुधवार को कोरोना के चार मरीज सामने आए। इसके साथ ही जनपद में कोरोना पीड़ित मरीजों की संख्या 50 तक पहुंच गई। दूसरी ओर एक मरीज को रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद दिल्ली के अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अब तक कुल 14 मरीज कोरोना से ठीक होकर घर लौट चुके हैं। जनपद में बुधवार को कुल 67 संदिग्ध मरीज के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। बुधवार को आई चारों रिपोर्ट पॉजिटिव रहीं। इसमें इंदिरापुरम निवासी एक बुजुर्ग की रिपोर्ट प्राइवेट लैब से आई। इसके अलावा वसुंधरा निवासी एक व्यक्ति की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद परिजनों और संपर्क में आए संदिग्धों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। इसके अलावा शिप्रा सनसिटी निवासी एक महिला को भी कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं चौथा मामला मुरादनगर से जुड़ा हुआ है। जमातियों के संपर्क में आए एक संदिग्ध को गाजियाबाद के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। इस संदिग्ध की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने के बाद उसके परिजनों और संपर्क में आए संदिग्धों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। मरीज के घर और आसपास के क्षेत्र को सील कर सैनेटाइज किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ वैशाली मैक्स में भर्ती दिल्ली निवासी महिला को भी कोरोना की पुष्टि बताई जा रही है। दिल्ली निवासी यह महिला फिलहाल साकेत दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती है और इसकी गिनती भी दिल्ली में की गई है। इसके अलावा शिप्रा सनसिटी निवासी एक मरीज की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *