डीग में बड़ा भ्रष्टाचार खुलासा: SDM और रीडर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार..

0
295

डीग में बड़ा भ्रष्टाचार खुलासा: SDM और रीडर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार..

गौरव रक्षक/राजेंद्र शर्मा

डीग/जयपुर, 19 सितम्बर 2025

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए डीग जिले के उपखण्ड अधिकारी (SDM) देवी सिंह और उनके रीडर अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी मुकेश कुमार को ₹80,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, परिवादी की विवादित जमीन का रिसिवर आदेश कराने के एवज में एसडीएम देवी सिंह और उनके रीडर मुकेश कुमार ने ₹1.50 लाख की रिश्वत मांगी थी। परिवादी ने शिकायत एसीबी धौलपुर इकाई में दर्ज कराई। सत्यापन के दौरान आरोप सही पाए गए। बाद में बातचीत में आरोपी ₹80,000 पर सहमत हो गए।

आज (19.09.2025) एसीबी की ट्रैप कार्रवाई में मुकेश कुमार ने परिवादी से तय रिश्वत राशि ली और रकम उनकी कार्य टेबल से बरामद की गई। इसके बाद दोनों अधिकारियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि यह कार्रवाई भरतपुर रेंज के डीआईजी राजेश सिंह के सुपरविजन और एएसपी धौलपुर ज्ञान सिंह चौधरी के नेतृत्व में की गई।

बरामद ₹80,000 की रिश्वत राशि को जब्त कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here