संस्था धर्मादा द्वारा कोरोना मरीजों के उपयोग के लिए क्रय किए गए ऑक्सीजन कंस्टेटर

0
29

रिपोर्ट – मोहित बंसल

संस्था धर्मादा द्वारा कोरोना मरीजों के उपयोग के लिए क्रय किए गए ऑक्सीजन कंस्टेटर

धर्मादा संस्था ने सुरू किया ऑक्सीजन कंस्टेटर बैंक
जनसेवा में निशुल्क उपलब्ध होगें
बारां 21 मई। सामाजिक सरोकार सेवा के क्षेत्र में संभाग की सबसे बडी सार्वजनिक संस्था धर्मादा ने लगातार सामाजिक सरोकार के कार्यो का विस्तार करते हुए आज अस्पताल रोड स्थित धर्मादा धर्मशाला में आमजन की सेवार्थ निशुल्क ऑक्सीजन कंस्टेटर बैंक शुरू किया है। जहां आमजन को बिना किसी शुल्क के निशुल्क ऑक्सीजन कंस्टेटर उपलब्ध होंगे।
धर्मादा संस्था अध्यक्ष विमल बंसल, धानमण्डी व्यापार संघ अध्यक्ष देवकीनंदन बंसल, क वर्ग व्यापार संघ अध्यक्ष हेमराज गोयल, मंत्री छीतरलाल नागर, लेब कन्वीनर अशोक बोरडिया, कोषाध्यक्ष दिनेश बंसल, दीप पतीरा, प्रतिष्ठा गुडिया, राजेन्द्र जैन, लहसुन व्यापार संघ के अध्यक्ष जगदीश बंसल व युवा व्यापार संघ के हरिश विजय, व्यापार महासंघ अध्यक्ष ललितमोहन खंडेलवाल ने बताया कि पूर्व में 11 मई से संस्था 5 लीटर क्षमता के 2 ऑक्सीजन कंस्टेटर से अपनी सेवाओं की शुरूआत कर चुकी है। आज दोपहर 7 एवं 9 लीटर क्षमता के 11 ऑक्सीजन कंस्टेटर ओर आने के बाद आज 13 ऑक्सीजन कंस्टेटर के माध्यम से कोरोना पीडित मरीज को ऑक्सीजन की कमी के दौरान अपने घरों पर ही ऑक्सीजन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
अध्यक्ष विमल बंसल, लेब कन्वीनर अशोक बोरडिया ने बताया कि ऑक्सीजन कंस्टेटर प्राप्ति के लिए 10 हजार रूपए धरोहर राशि जमा करवानी होगी जो वापस देय योग्य होगी। लाभार्थी को मेडिकल रिपोर्ट दिखानी होगी तथा मशीन को लाने ले जाने की जिम्मेदारी सहित खराबी की जिम्मेदारी वहन करनी होगी। मशीन के लिए मरीज के घर पर इन्वर्टर का होना आवश्यक है जो पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मरीजों को निरन्तर मिलती रहेगी। आज दोपहर संस्था द्वारा निशुल्क उपलब्ध करवाने के लिए 20 पल्स आक्सीमीटर भी आज मंगवाए गए जिन्हे स्वास्थ्य जांच के लिए वापसी की शर्त पर निशुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा।
आज दोपहर ऑक्सीजन कंस्टेटर बैंक की शुरूआत करते हुए संचालक विनय जालान, जितेन्द्र नागर, यशवंत राठौर, भारत जैन, योगेश कुमरा भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here