पसन्द अजय सिंह की शिकायत दिग्विजय सिंह से कांग्रेस की बासी कढ़ी में उबाल

0
17

पसन्द अजय सिंह की शिकायत दिग्विजय सिंह से कांग्रेस की बासी कढ़ी में उबाल

सतना:- कांग्रेस की बासी कढ़ी में उबाल आ गया, मामला दिग्विजय सिंह के सतना दौरे का हैं। यू तो उनकी यह धार्मिक यात्रा थी। लेकिन जहाँ कांग्रेस की बासी की कढ़ी हो उबाल न आये ऐसा हो ही नही सकता। सो यहाँ खूब राजनीत हुयी।मोर्चा सम्हाला पूर्व मंत्री सईद अहमद ने,उन्होंने शहर अध्यक्ष मकसूद अहमद पर सीधा हमला करते हुये कांग्रेस को कमजोर करने का आरोप लगाया। कांग्रेस में साफ सुथरी ईमानदारी की राजनीति करने वालों की क्या हालत होती है। सईद अहमद इसके उदाहरण है, वो योग्य नेता हैं और मंत्री हुआ करते थे,वो बड़े नेता पूर्व राज्यपाल बैरिस्टर स्वर्गीय गुलशेर अहमद के सुपुत्र हैं।लेकन आज उन्हें एक शहर अध्यक्ष की शिकायत करनी पड़ रही है वह भी उस राजनैतिक पाठशाला के हेड मास्टर दिग्विजय सिंह से जिस पाठशाला में उनके चहेते टीचर अजय सिंह राहुल हैं। विंध्य के कद्दावर नेता और अजय सिंह के मामा श्री पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र कुमार सिंह ने कमलनाथ से अपने समर्थक राजेन्द्र मिश्रा को जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष दिलीप मिश्रा को हटवाकर बनवाया था लेकिन अजय सिंह ने चंद दिनों में राजेंद्र मिश्रा की विदाई करवाकर पुनः अपने समर्थक दिलीप मिश्रा की ताजपोशी करवा दी।

गौरतलब हैं कि यहाँ शहर व ग्रामीण दोनो अध्यक्ष एक दशक से काबिज हैं और अजय सिंह की पसंद हैं। अब भला सईद भाई की शिकायत से इनकी सेहत पर क्या असर होने वाला है। बेहतर होता कि वे यहाँ बनाई गई हज कमेटी व और कई मामले हैं जिन्हें उठाते जब परिवारवाद ही पूरी मुस्लिम समाज का ठेकेदार बन गया हैं।वैसे भी यह कांग्रेस का पागलपन ही हैं कि शहर में लगभग 10 से 12 हजार मुस्लिम मतदाताओं के बीच इसी समुदाय को कांग्रेस का मुखिया बनाया गया हैं,वह भी आज की तुष्टिकरण की राजनीति के दौर मे। कभी सईद अहमद विधायक और भोपाल से आकर अजीज कुरैसी सतना से सांसद बन जाया करते थे। तब का दौर अलग था। जनता कांग्रेस को सर्व समाज की पार्टी मानती थी। लेकिन आज का दौर यह हैं कि वही जनता कांग्रेस को मुस्लिम तुष्टिकरण का जनक मानने लगीं हैं। अब तो देश में राजनीतिक चर्चा ही श्री राम व बाबर से शुरू होती हैं। समीक्षक यह समझ ही नही पा रहे हैं।कि आखिर कांग्रेसीयो ने डेली कालेज,दून स्कूल और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में क्या पढ़ाई की कि जब उन्हें यही समझ नही हैं कि इस भावना प्रधान देश मे आज के दौर मे राजनीति कैसे करनी हैं।

विंध्य प्रदेश मे कांग्रेस की हालत दयनीय है पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो चुका है। अब सामने त्रिस्तरीय पंचायती राज व नगरीय निकाय के चुनाव है ऐसी स्थिति मे कांग्रेसी ऐसे झगड़ रहे हैं जैसे भारत का पाकिस्तान से मैच होता हैं। कांग्रेस शहर अध्यक्ष रात्रि 10 बजे पार्टी कार्यालय खोलकर तन्हाई का जश्न मनाते हैं और कांग्रेसी कार्यकर्ता क्षत्रपों को कोशते हुये भाटिया ग्रुप की सेवा में व्यस्त हो जाते हैं। वहीँ क्षत्रपों के चहेते दिनभर का हिसाब किताब लेकर कमल दरबार में माथा टेककर धन्य हो जाते है। दिग्गी भोपाल पहुँच कर कहा होगा कि अजय तुम्हारा शहर अध्यक्ष बहुत सक्रिय व मतबूत हैं पूर्व मंत्री शिकायत कर रहा था।

रिपोर्ट:-शिवभानु सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here