पत्रकारों के
- स्वास्थ्थ्थ्थथ के आर्र्चोंोो्चोंो्चोंोों्चोंो्र्चो
जयपुर 18 अप्रैल मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा है कि पूरे देश में आर्थिक गतिविधियां ठप पड़ी है, और लोगों के पास रोजगार नहीं है | लॉक डाउन के कारण केंद्र एवं राज्यों को मिलने वाले राजस्व में भारी कमी आई है | अर्थव्यवस्था पर गंभीर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है ,और उद्योगों को भी काफी नुकसान हुआ है | ऐसे में राज्य सरकार स्वास्थ्य के साथ-साथ आर्थिक मोर्चे पर भी लड़ाई लड़ रही है | श्री गहलोत शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मीडिया प्रतिनिधियों के साथ वार्ता कर रहे थे | उन्होंने कहा कि एफसीआई के गोदाम गेहूं से भरे हुए हैं, ऐसे में केंद्र सरकार को चाहिए कि ऐसे सभी लोगों को जिन्हें जरूरत है, उन्हें गेंहू उपलव्ध कराये, चाहे उनके पास रासन कार्ड हो अथवा नही हो | इसके अलावा जो लोग राष्ट्रीय खाद सुरक्षा अधिनियम के तहत कवर नही भी है उन्हें भी गेंहू उपलब्ध कराया जाए | ताकि किसी को भी भूखा नहीं सोना पड़े | उन्होंने कहा कि फिलहाल हमारी पहली प्राथमिकता कोविड 19 के संक्रमण को पूरी तरह से रोकना है | लेकिन साथ ही आर्थिक गतिविधियां संचालित हो सकें इसके भी प्रयास किए जा रहे हैं | मॉडिफाइड लॉक डाउन के दौरान केंद्र सरकार की गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करते हुए सोशल डिस्टेनसिंग के साथ औद्योगिक गतिविधियां संचालित हो , यह सुनिश्चित किया जाए |
*आर्थिक हालात सुधारने के लिए के लिए मिलकर काम करना होगा*
मुख्यमंत्री ने कहा कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए केंद्र एवं राज्यों को मिलकर काम करना होगा | लॉक डाउन खोलने की प्रक्रिया भी चरणबद्ध तरीके से लागू करनी होगी ,ताकि आर्थिक गतिविधियों के संचालन के साथ ही वायरस का संक्रमण रोकने में अभी तक जो सफलता मिली है उसे बरकरार रखा जा सके *दिल्ली से आई टीम ने भी की राजस्थान मॉडल की तारीफ*
श्री गहलोत ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए राजस्थान मॉडल के तहत जो काम हो रहा है, और ज्यादा से ज्यादा संख्या में टेस्ट किए जा रहे हैं उसकी तारीफ दिल्ली से आई टीम ने भी की है | जयपुर में शनिवार को कई लोगों के रैपिड एंटी बॉडी टेस्ट किए गए हैं ,अभी तक प्रदेश में 47000 से भी अधिक जांचे की गई हैं और पॉजिटिव पाए गए मरीजों को ठीक करने में हमें काफी सफलता मिली है | फिलहाल आई.सी.यू में 6 मरीज हैं जबकि 942 अन्य मरीजों का इलाज सामान्य वार्डो में चल रहा है | अभी तक 183 मरीज ठीक हो चुके हैं, उनमे से 83 को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है | *कोरोना वॉरियर्स के साथ दुर्व्यवहार निंदनीय है* मुख्यमंत्री
ने कहा कि सरकारी कर्मचारी एवं पुलिसकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं , ऐसे में कोरोना वॉरियर्स के साथ किसी भी तरह के दुर्व्यवहार की निंदा की जानी चाहिए , उन्होंने कहा कि टोंक में हुई घटना पर सख्त कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है | पूरे प्रदेश में ऐसे प्रकरणों में 191 लोग गिरफ्तार किए गये है | *धर्म जाति एवं समुदाय की भावना से ऊपर उठना होगा*
श्री गहलोत ने आमजन से अपील की है कि इस बीमारी से लड़ी जा रही जंग को जीतने के लिए धर्म जाति समुदाय एवं राजनीति की भावना से ऊपर उठकर साथ मिलकर काम करना होगा | और इस बात का ध्यान रखना होगा कि देश और प्रदेश में किसी तरह का नफरत का माहोल पैदा ना हो | *सार्वजनिक स्थल पर थूकने की आदत बदले*
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से लड़ाई में सोशल डिस्टेंसिंग पालना करने के साथ ही प्रदेशवासियों को इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि गुटखा/ जर्दा खाकर सार्वजनिक स्थानों पर नही थूके, उन्होंने कहा कि यूरोपीय देशों एवं खाड़ी देशों में सार्वजनिक स्थल पर थूकना एक अपराध है | और ऐसे लोगों पर भारी जुर्माना लगाया जाता है | इससे अब वहां लोगों की आदतें बदल गई हैं | उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार की भी मंशा है कि यहां लोग तंबाकू गुटखा पान खाकर राह चलते कहीं भी थूकने की आदत बदलें, उल्लेखनीय है कि राज सरकार ने राजस्थान एपिडेमिक डिजिजेज एक्ट 1957 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इस संबंध में एक अधिसूचना जारी कर सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर दंडात्मक कार्यवाही के प्रावधान किए हैं |वीडियो कांफ्रेंसिंग में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री डॉ रघु शर्मा मुख्य सचिव श्री डी. बी . गुप्ता अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रह श्री राजीव स्वरूप अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री रोहित कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे सूचना एवं जनसंपर्क आयुक्त श्री महेंद्र सोनी वार्ता का संचालन किया |
