फेस्टिव सेल में सावधान: फ्लिपकार्ट-अमेजन के नाम पर साइबर ठगी का खतरा, राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी..

फेस्टिव सेल में सावधान: फ्लिपकार्ट-अमेजन के नाम पर साइबर ठगी का खतरा, राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी..

गौरव रक्षक/राजेंद्र शर्मा
जयपुर 16 अक्टूबर2026

महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार राजस्थान पुलिस (आर4सी) ने फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसे प्लेटफॉर्म पर चल रही बड़ी ई-कॉमर्स फेस्टिव सेल के दौरान संभावित धोखाधड़ी को लेकर आमजन के लिए एडवाइजरी जारी की है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम श्री वीके सिंह ने बताया कि ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते चलन के साथ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म साइबर अपराधियों के मुख्य निशाने पर रहते हैं। त्योहारों की सेल, फ्लैश डील्स और थर्ड पार्टी वेंडर की कमजोरियों का फायदा उठाकर साइबर ठग लोगों को अपना शिकार बनाते हैं।
फेस्टिव सीजन में ये हैं मुख्य साइबर खतरे
एआई शॉपिंग स्कैम: ठग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से शॉपिंग इंटरफेस की नकल कर बेहद असली दिखने वाले फर्जी डिस्काउंट लिंक बनाते हैं।
फिशिंग मैसेज: फर्जी एसएमएस या ईमेल ऑर्डर अपडेट, गिफ्ट कार्ड या भारी छूट का झांसा देकर यूजर की जानकारी (क्रेडेंशियल) चुरा लेते हैं।

डार्क पैटर्न और बास्केट स्नीकिंग: चेकआउट के समय बिना बताए फीस या इंश्योरेंस प्रोडक्ट जोड़ दिए जाते हैं।
फेक या नकली साइटें: बड़े मार्केटप्लेस की नकल करने वाले धोखेबाज डोमेन क्रेडिट कार्ड और यूपीआई की जानकारी चुराते हैं।

जरूरी सुरक्षा उपाय
यूआरएल जांचें: हमेशा आधिकारिक मार्केटप्लेस का पता खुद टाइप करें या वेरिफाइड मोबाइल ऐप का उपयोग करें, प्रमोशनल लिंक पर क्लिक न करें।

सेंडर आईडी जांचें: लॉटरी या त्योहार में बड़ी जीत का दावा करने वाले अनवेरिफाइड व्हाट्सऐप संदेशों या एसएमएस पर ध्यान न दें।
चेकआउट पर नजर रखें: अंतिम भुगतान से पहले कार्ट की समरी ध्यान से देखें, ताकि ऑटो-ऐड हुए सब्सक्रिप्शन या छिपे चार्ज पता चल सकें।
एमएफए चालू करें: शॉपिंग खातों को मजबूत और यूनीक पासवर्ड से सुरक्षित रखें तथा टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन या बायोमेट्रिक लॉगिन सक्षम करें।
कार्ड विवरण सेव न करें: रिटेल प्लेटफॉर्म पर सीवीवी या कार्ड विवरण सेव करने से बचें और टोकनयुक्त भुगतान विधियों (यूपीआई या सुरक्षित वॉलेट गेटवे) का उपयोग करें।
ठगी होने या कोशिश होने पर यहां करें सूचना
ऐसी घटना होने या साइबर ठगों द्वारा कोशिश किए जाने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाने, साइबर पुलिस थाने, साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 / 9257510100 पर सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *