चुनाव प्रशिक्षण में 4 रिटर्निंग अधिकारी, 55 मतदान अधिकारी एवं 18 सहायक मतदान अधिकारी रहे अनुपस्थित..
जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित 77 कार्मिकों के विरुद्ध कार्रवाई प्रस्तावित
गौरव रक्षक/ राजेंद्र शर्मा
भीलवाड़ा, 15 अक्टूबर2026
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत निर्वाचन ड्यूटी के लिए नगर निगम सभागार में प्रशिक्षण आयोजित हो रहा है।इस प्रशिक्षण में 4 रिटर्निंग अधिकारी, 55 मतदान अधिकारी व 18 सहायक मतदान अधिकारी अनुपस्थित रहे हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार अनुपस्थित रहने वाले 4 रिटर्निंग अधिकारियों, 55 मतदान अधिकारियों एवं 18 सहायक मतदान अधिकारियों सहित कुल 77 कार्मिकों के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 134 के तहत एवं पंचायती राज अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई प्रस्तावित कर दी गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे सभी कार्मिक शुक्रवार, 16 अक्टूबर को प्रातः 8:30 बजे नगर निगम सभागार में आयोजित प्रशिक्षण सत्र में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
उन्होंने निर्वाचन संबंधी दायित्वों के निर्वहन में गंभीरता बरतने तथा प्रशिक्षण में अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

