उदयपुर के नेहरू बाजार में चाकूबाजी से माहौल गर्माया,  5 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची…

0
318

उदयपुर के नेहरू बाजार में चाकूबाजी से माहौल गर्माया,  5 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची…

गौरव रक्षक/राजेंद्र शर्मा

24मार्च 2025, उदयपुर।

उदयपुर के नेहरू बाजार में बाइक टच होने को लेकर हुए विवाद हो गया। इसके बाद यहां चाकूबाजी में शक्ति सिंह नाम का शख्स घायल हो गए। घटना के बाद पांच थानों की पुलिस ने मौके पहुंची है। साथ ही यहां तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।
उदयपुर के नेहरू बाजार से सोमवार को दुखद घटना सामने आई है। यहां कुछ युवकों ने चाकूबाजी कर दी। इसमें एक युवक घायल हो गया। घायल का एमबी अस्पताल में इलाज जारी है। बाइक टच होने को लेकर युवकों में ये विवाद हुआ। दिनदहाड़े हुई इस चाकूबाजी की घटना के बाद माहौल गरमा गया और पूरा बाजार बंद करवा दिया गया। सूचना पर पांच थानों का जाब्ता मौके पर पहुंचा और 3 युवकों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार दो बाइक के बीच टक्कर में एक युवक को चोटें आई तो उसे अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में जब युवक इलाज के बाद वापस लौटा तो उसी जगह चार से पांच युवकों से उसकी झड़प हो गई, और देखते ही देखते मामला चाकूबाजी तक पहुंच गया।

चाकूबाजी में घायल हुआ शक्ति सिंह

बताया जा रहा है कि जिन युवकों के बीच मारपीट के बाद चाकू चले वो दोनों अलग अलग समुदाय से थे। इस चाकूबाजी में शक्ति सिंह पर हमला हुआ, जिसमें वो घायल हो गए और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। शक्ति सिंह पर हमले की सूचना जैसे ही शहर मे फैली तो काफी हिन्दू संगठनों से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए और बाजार बंद करवा दिया। कुछ ही देर मे पुलिस भी पहुंची और आसपास के सीसीटीवी खंगालते हुए घटनाक्रम की जांच की।

बाइक टच होने को लेकर हुआ विवाद

एडिशनल एसपी गोपालस्वरूप मेवाड़ा ने बताया कि बाइक टच होने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। जो एक बार शांत हो गया। लेकिन फिर दूसरा पक्ष कुछ साथियों को लेकर आया और दोनों के बीच झड़प हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को वहां से हटाया गया। साथ ही जो घायल हैं उन्हें एमबी हॉस्पिटल पहुंचाकर इलाज कराया जा रहा है। घायलों में करीब 3 लोग हैं, जिनके मामूली चोट लगी हैं। आरोपियों को डिटेन कर लिया है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here