पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे नगर निगम के अधिकारियों पर बिगड़ पड़ी

0
171

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे नगर निगम के अधिकारियों पर बिगड़ पड़ी

गौरव रक्षक/ राजेंद्र शर्मा

जोधपुर , 24 जनवरी 2025

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपने जोधपुर दौरे के दौरान अधिकारियों और पार्षदों पर नाराज नजर आईं। विजया राजे सिंधिया की मूर्ति की देखरेख में लापरवाही देखकर उन्होंने नगर निगम को कड़ी नसीहत दी। उनकी सख्ती का असर यह हुआ कि 10 मिनट के भीतर निगम की टीम मौके पर पहुंच गई और तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।

मूर्ति स्थल की बदहाली पर जताई नाराजगी

वसुंधरा राजे ने विजया राजे सिंधिया की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए देखा कि पेड़ों की अधिक बढ़त के कारण मूर्ति ढकी हुई थी और सफाई का अभाव था। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “जब विजया राजे सिंधिया ने देश के लिए इतना योगदान दिया है, तो क्या महिलाओं के साथ ऐसा ही होना चाहिए?”

फटकार के बाद प्रशासन हरकत में

उन्होंने अधिकारियों और क्षेत्रीय पार्षदों से कहा कि मूर्ति स्थापित करने के बाद उसकी नियमित देखरेख की जानी चाहिए। अन्य स्मारकों की तरह इस स्थल पर भी सफाई और रखरखाव होना चाहिए। राजे के सख्त लहजे के बाद नगर निगम की टीम तुरंत मूर्ति स्थल पहुंची। 10 मिनट के भीतर पेड़ों की कटाई-छंटाई और सफाई का काम शुरू कर दिया गया। निगम अधिकारियों ने मूर्ति स्थल को व्यवस्थित करने का काम प्राथमिकता से पूरा किया।

वसुंधरा राजे ने विजया राजे सिंधिया के योगदान को याद करते हुए कहा कि महिलाओं के प्रति सम्मान बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने मूर्ति स्थल की देखरेख और अन्य स्मारकों पर ध्यान देने की सलाह देकर महिलाओं के योगदान की सराहना करने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here