जनता त्रस्त अपराधी मस्त : जयपुर में मिला महिला का अधजला शव, इलाके में फैली सनसनी; दुष्कर्म की आशंका

0
124

जनता त्रस्त अपराधी मस्त :
जयपुर में मिला महिला का अधजला शव, इलाके में फैली सनसनी; दुष्कर्म की आशंका

गौरव रक्षक/राजेंद्र शर्मा
जयपुर 29 सितंबर l
राजस्थान में आजकल पुलिस का स्लोगन उल्टा हो रहा है, “आमजन में भय अपराधियों में विश्वास” । राजस्थान में लगता है की अपराधियों को पुलिस, या कानून का भय नही रहा है। राजस्थान में खुलेआम अपराधिक घटनाएं हो रही है l खबर के अनुसार राजस्थान के जयपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक महिला का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई।  पुलिस  से मिली जानकारी के अनुसार सड़क किनारे महिला का अधजला शव मिला है। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए हैं। मृतका का आधा चेहरा और कपड़े में लाल रंग का कुर्ता अधजला बचा है। पुलिस ने दुष्कर्म की आशंका से इनकार नहीं किया है।
राजस्थान के जयपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक महिला का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंका गया है। पहचान छिपाने के लिए ज्वलनशील पदार्थ डालकर शव जलाया गया है।

सड़क किनारे मिला महिला का अधजला शव

जानकारी के अनुसार सड़क किनारे महिला का अधजला शव मिला है। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए हैं। मृतका का आधा चेहरा और कपड़े में लाल रंग का कुर्ता अधजला बचा है। नाइलोन के सफेद कपड़े में शव को बांधकर फेंका गया था। चेहरे और सिर पर खून के निशान हैं। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि मृतका के सिर पर भारी वस्तु से वार कर हत्या की गई है। मृतका की उम्र करीब 25 साल है।
पुलिस ने दुष्कर्म की आशंका से नहीं किया इनकार

चेहरे और सिर पर खून के निशान हैं। प्रथमदृष्टया माना जा रहा है कि मृतका के सिर पर भारी चीज से वार कर हत्या की गई है। मृतका की उम्र करीब 25 साल है। पुलिस ने दुष्कर्म की आशंका से इनकार नहीं किया है।
सरकार को कड़े कदम उठाना चाहिए अपराधियों के खिलाफ ताकि अपराधी राजस्थान में और घटना कर सकें और आम जनता भय मुक्त हो सके ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here