नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई

0
86

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई

गौरव रक्षक/राजेंद्र शर्मा

23 जनवरी कोटा

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मीडिया संयोजक कुलदीप माथुर ने बताया कि आजादी के महानायक जिन्होंने देश को नई धाराओं से जुड़ा नेता जी सुभाष चंद्र बोस की125 वी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में पूरे प्रदेश धूमधाम से मनाया गया। आज नेताजी के जन्मदिवस पर कोटा में स्थित सुभाष सर्किल पर नेताजी की प्रतिमा पर पुष्पमाला चढ़ा कर व तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहे नारों के साथ जयंती को धूमधाम से मनाई।


माथुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज नेताजी कि जयंती पर इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाने का व गणतंत्र दिवस के आयोजन की शुरुआत नेताजी के जन्मदिन से किए जाने पर कायस्थ समाज केंद्र सरकार और मोदी सरकार का आभार व्यक्त करती है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नितिन नितिन भटनागर ने कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले से कायस्थ समाज में उत्साह का वर्णन है।

कार्यालय मंत्री मयूर सक्सेना ने बताया कि नेता जी की जयंती पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मीडिया संयोजक कुलदीप माथुर, जिलाध्यक्ष नितिन भटनागर, राष्ट्रीय महिला सचिव शालिनी भटनागर, प्रदेश सचिव नीरज कुलश्रेष्ठ, जिला महामंत्री कमल कुलश्रेष्ठ, किशोर माथुर, हिमांशु भटनागर, कोटा महिला महामंत्री अक्षिता सक्सेना, विनीत महोबिया, विनोद सक्सेना, सुधीर सक्सेना, शीला माथुर, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, जगदीश भटनागर, यथार्थ सक्सेना, नेहा श्रीवास्तव, मोनिक श्रीवास्तव, मनु भटनागर, शुभम सक्सेना एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यकारिणी के सदस्य एवं समाज के चित्रांश बंधुओं उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here