प्रतीकात्मक फ़ोटो
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधिकारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वह फिलहाल हिंडोली (बूंदी) के सर्किल अधिकारी हैं।
राजस्थान की एक महिला हेड कांस्टेबल ने एक डीएसपी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला पुलिसकर्मी हाल ही में जमानत पर रिहा हुई है। उसने जयपुर के शास्त्री नगर थाने में डीएसपी के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। उसने आरोप लगाया कि 2019 में उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधिकारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वह फिलहाल हिंडोली (बूंदी) के सर्किल अधिकारी हैं। गौरतलब है कि इससे पहले श्याम सुंदर बिश्नोई ने हेड कांस्टेबल पर ब्लैकमेल करने और जबरन वसूली का आरोप लगाया था।
बिश्नोई का आरोप था कि उन्होंने महिला को 5.50 लाख दिए मगर उसने धमकी दी कि यदि उसे 50 लाख नहीं मिले तो वह उनके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाएगी। उसके बाद ही महिला पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया था। बिश्नोई की महिला कांस्टेबल से मुलाकात 2019 में राजस्थान पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान हुई थी।