शहर के चिन्हित् क्षेत्रों में सख्त निषेधाज्ञा लागू
भीलवाड़ा 04 जनवरी/ कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को रोकने एवं शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संक्रमित व्यक्तियों के पाये जाने के कारण विभिन्न थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत चिन्हित क्षेत्रों में कंटेनमेंट एरिया घोषित करते हुए निषेधाज्ञा लागू की गई है।
उपखण्ड मजिस्टेªट भीलवाड़ा आई.ए.एस. रिया केजरीवाल द्वारा सोमवार को जारी आदेश के अनुसार थाना सर्किल प्रतापनगर में शहर के ए-174 आजादनगर, 7-बी-24 चन्द्रशेखर आजादनगर, 09-डब्ल्यू-22 न्यू पटेल नगर, 16-ए-21 न्यू बापुनगर आजादनगर, बालाजी मंदिर के पास वाली गली पुर रोड़ बिलिया खुर्द, विमल सागर स्कुल के पास रिको न्यु कृष्णा नगर, एच-107 न्यू बापुनगर, सी-27 कमला विहार 98 सुजुकी एनकलव चित्तोड़ रोड़ में संक्रमित व्यक्ति के निवास की सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में सख्त निषेधाज्ञा लागू की गई है।
सुभाषनगर थाना सर्किल में शहर के ए-232 श्रीनाथ मार्ग संजय काॅलोनी, बी-203 आरके काॅलोनी, 3-ई-19 आरसी व्यास काॅलोनी, 02-एच-8 आरसी व्यास काॅलोनी, 4-ओ-9 आरसी व्यास काॅलोनी, 02-ए-01 आरसी व्यास काॅलोनी, बी-123 सुभाषचन्द्र भीलवाड़ा, 3-8-8 आरसीव्यास काॅलोनी, बी-395 संजय काॅलोनी, यश ओटो मोबाईल के पीछे सांगानेर रोड़, 03/249 सुखाड़िया नगर, एफ-372 कंचन भवन सुभाषनगर में संक्रमित व्यक्ति के निवास की सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में सख्त निषेधाज्ञा लागू की गई है।
भीमगंज थाना सर्किल में शहर के 01-पी-18 तिलक नगर, 56 अशोक नगर में संक्रमित व्यक्ति के निवास की सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में सख्त निषेधाज्ञा लागू की गई है।
इसी प्रकार कोतवाली थाना सर्किल में शहर के युको बैंक के पास पेज एरिया, पटवारियों के मंदिर में पास जुनावास, हनुमान मंदिर वाली गली हनुमान काॅलोनी शास्त्रीनगर में तथा पुर थाना सर्किल के श्रीराम चोराया के पास संक्रमित व्यक्ति के निवास की सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू की गई है।
निषेधाज्ञा हटाईः-
आदेशानुसार कोतवाली थाना सर्किल, प्रताप नगर थाना सर्किल, सुभाषनगर थाना सर्किल, थाना सर्किल भीमगंज व थाना सर्किल पुर के कंटेनमेंट क्षेत्र के चिन्हित् क्षेत्रों में लागू निषेधाज्ञा प्रत्याहरित कर ली गई है।