रिपोर्ट :- अमित वशिष्ठ व

अधिवक्ता का हत्यारा निकला कोरोना पॉजिटिव,तीन अधिकारियों समेत अट्ठारह पुलिसकर्मी कोरेंटाइन:-

बिलाड़ा कस्बे के अधिवक्ता नारायण सिंह की हत्या के मामले में गिरफ्तार तीन युवकों में से एक के कोरोना संक्रमित निकलने से पुलिस में हड़कंप मच गया।युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।वही तीन अधिकारियों सहित अट्ठारह पुलिसकर्मियों को होम कोरेंटाइन किया गया है।
अपराधियों से पूछताछ के बाद इनकी कोरोना जांच की गई।जांच में उमेश सोनी पॉजिटिव पाया गया।उमेश के पॉजिटिव आते ही उससे गहन पूछताछ करने वाले पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के होश उड़ गए।इन सभी के सैंपल लेने के साथ ही इन्हें होम कोरेंटाइन किया गया है।वही अधिवक्ता के शव के संपर्क में आए परिजनों को भी घर मे ही कोरेंटाइन किया गया है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *