सतना जिले में अन्नदाता किसानों से हो रहा है विश्वासघात

सतना जिले में अन्नदाता किसानों से हो रहा है विश्वासघात
सतना -प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी कि जो भी भ्रष्ट अधिकारियों की जानकारी देगा उसे पुरस्कृत किया जाएगा । अब विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक में सांसद ने स्पष्ट कर दिया है कि जिले के कृषि उपसंचालक के बी.एल कुरील महान भ्रष्ट होकर अन्नदाता किसानों के साथ विश्वासघात कर रहे हैं । सांसद ने मंत्री व कलेक्टर के सामने बिफरते हुए कहा कि कुरील द्वारा ऐसे लाइसेंस धारियों को जो खेत से उपजे बीच को बिना उपचारित किए सीधे पैक करके उन्हें उन्नत बीज के रूप में प्रमोट किया जा रहा है और बीच समितियों को दिलवाकर खेल कर रहे हैं । उन्होंने रेगांव के ऐसे ही लाइसेंस धारियों का मामला भी बताया । जाहिर है कि किसानों को गुणवत्ता विहीन बीच दिया जा रहा है किसानों के साथ इससे बड़ा विश्वासघात क्या होगा । अब मुख्यमंत्री सच्चाई उजागर करने पर सांसद को पुरस्कृत पुरस्कृत व कुरील को निलंबित करें । कुरील का इतिहास काला रहा है । मैहर में सहायक मिट्टी परीक्षण अधिकारी रहते इन्होंने करोड़ों का घबला किया तब भी इन्हे निलंबित किया गया तथा मामला लोकायुक्त पहुंचा लेकिन भ्रष्टाचारी को फिर यहां डी.डी.ए बना दिया गया जो घोर निंदनीय व शर्मनाक है ।
रिपोर्ट :- शिवभानु सिंह बघेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *