रिपोर्ट मुकेश हसीजा रायपुर
रायपुर: पिता के साथ दो बेटे कर रहे थे गुटखा और विदेशी सिगरेट की तस्करी… राजधानी के इस इलाके में खपाया जा रहा था… पुलिस ने धर दबोचा…
रायपुर। लॉकडाउन के बीच प्रतिबंधित गुटखा, तंबाकू, सिगरेट और मंजन की तस्करी लगातार हो रही है। अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में दुकानदार प्रतिबंधित सामान बेचने से बाज नहीं आ रहे हैं।
मंगलवार को फिर राजधानी रायपुर में भारी मात्रा में गुटखा जब्त किया गया है। इस मामले में पुलिस ने पिता सहित दो बेटों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि इस पूरे खेल के पीछे बड़ा गिरोह का हाथ हो सकता है। जिसकी तलाश की जा रही है।
राजधानी रायपुर में पुलिस ने लगातार दूसरे दिन एक लाख से अधिक का प्रतिबंधित गुटखा तंबाकू जर्दा व विदेशी सिगरेट जब्त किया है। मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है।
जहां जैन किराना स्टोर के संचालक मान सिंह व उनके दोनों पुत्र को प्रतिबंधित गुटका, तम्बाकू, जर्दा व विदेशी सिगरेट रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है।
राजधानी में एक दिन पहले ही पंडरी थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर से 50-75 लाख रुपयों का प्रतिबंधित गुटखा,जर्दा सहित विदेशी सिगरेट जब्त की गई थी।
कबीर नगर थाना प्रभारी लक्ष्मी जयसवाल ने बताया कि उक्त आरोपियों के पास से लगभग 1 लाख रुपये का प्रतिबंधित गुटखा, जर्दा, विदेशी सिगरेट जब्त कर कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।