इस महामारी में नजर आया मानवता का नया चेहरा

0
10

रिपोर्ट :-सुरेश यादव

विश्वव्यापी कोरोना महामारी को लेकर जहां संपूर्ण प्रशासन सावचेत होकर आमजन के बचाव हेतु अपनी अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है, वही चाकसू में जरूरतमंद को भोजन सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सबकी चाकसू रसोई में पुरूषों के साथ साथ अब नारी शक्ति भी मदद के लिए हाथ बढा रही हैं।
आज सबकी ‘चाकसू रसोई” में महिलाओं ने बढचढकर हिस्सा लिया। जिसमे विधायक वेद प्रकाश जी सोलंकी की धर्मपत्नी व प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष श्रीमती अनिता सोलंकी के नेतृत्व में शुक्रवार को महिला रसोई का भी शुभारंभ किया गया। इस महिला रसोई में चाकसू की महिलाओं ने ही खासतौर से जरूरतमंद परिवारों को भोजन की व्यवस्था हेतु मोर्चा संभाला हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here