रिपोर्ट

कोरोना से दूसरी मौत…

दुखद…

जिले का हॉटस्पॉट बना निंबाहेड़ा कोरोना के जबरदस्त हॉट स्पॉट बना हुआ है

पहली कोरोना मृत्यु के बाद आज
और मृत्यु निम्बाहेड़ा निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग की उदयपुर उपचार के दौरान हो गई।

चिकित्सकों का कहना है कि जब मरीज को उपचार के लिए लाया गया था तब उसकी शुगर 360 थी व कल रात्रि को लगभग 12:30 बजे अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर सभी चीज की जांच की गई तो उनकी शुगर 500 थी और अन्य बीमारियों से ग्रसित था, जिसके चलते उनको बचाया नहीं जा सका।
इनकी सैंपल रिपोर्ट में पॉजिटिव आने से 3 मई को उदयपुर शिफ्ट किया गया था, 63 वर्षीय बुजुर्ग अन्य बीमारियों से भी ग्रसित होने से इनको रिकवर नहीं किया जा सका।

पीएमओ डॉ मंसूर खान ने इनकी मृत्यु की पुष्टि की है।
संभवतः इनका अंतिम संस्कार भी पूर्व की ही भांति उदयपुर में ही किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *