*कुर्मी क्षत्रिय समाज संगठन हटा के निरंतर सैनिटाइजेशन छिड़काव संकल्प में आज पूर्व कोआपरेटिव बैंक जिला अध्यक्ष एवं किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने निभाई जिले को सेनेटाइज करने में अपनी सहभागिता*

0
23

 

रिपोर्ट :- अभिषेक छिरोलिया

कुर्मी क्षत्रिय समाज संगठन हटा के युवाओं द्वारा सैनिटाइजर छिड़काव के सेवा संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज कोरोना संक्रमण महामारी के विरुद्ध सेवा में लगे शासकीय कार्यालय एवं शासकीय कर्मचारी/अधिकारियों के आवास को सैनिटाइज किया गया। जिसमें एसपी महोदय का बंगला, जबलपुर नाका स्थित विद्युत विभाग, पुलिस कंट्रोल रूम, पुलिस रक्षित केंद्र , जिला कलेक्ट्रेट के बाजू में सभी अधिकारियों/कर्मचारियों के शासकीय आवासों, पुलिस कर्मचारियों के आवासों पर सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया है। कुर्मी क्षत्रिय समाज संगठन हटा द्वारा यह कार्य निरंतर 34 दिनों से चिलचिलाती धूप व तपन में हटा विधानसभा के लगभग 45 गांव को सैनिटाइज करने के बाद विगत 3 दिनों से दमोह शहर की सेवा में लगे हुए हैं। दमोह शहर के सभी अधिकारियों द्वारा संगठन द्वारा लिए गए सेवा संकल्प और समर्पण की सराहना की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस कंट्रोल रूम दमोह में आज कॉपरेटिव बैंक के पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव पटेल जी ने सैनिटाइजेशन में अपना समय , श्रम और सहयोग कर कुर्मी क्षत्रिय समाज संगठन हटा के युवाओं द्वारा निरंतर ,निस्वार्थ भाव से किए जा रहे सेवा कार्य की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी साथ ही जिला कलेक्ट्रेट दमोह में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष आदरणीय गोपाल पटेल जी ने संगठन के सदस्यों के साथ सैनिटाइजेशन के कार्य में अपना समय श्रम और सहयोग प्रदान कर इस संकट मे सेवा में लगे हुए सभी सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। कुर्मी क्षत्रिय समाज संगठन हटा के राजबहादुर पटेल, कन्हैया लाल पटेल, श्यामसुंदर पटेल, उदयभान पटेल, चौधरी आदित्य सिंह, नंदकिशोर पटेल, हितेंद्र कुर्मी, रोहित लहरिया, जितेंद्र पटेल, राहुल पटेल , कुलदीप पटेल एवं बृजेश पटेल जो निरंतर 34 दिन से सैनिटाइजेशन छिड़काव में अपना सहयोग दे रहे हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here