तहसील रुधौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, डीएम ने सुनीं जनशिकायतें..

तहसील रुधौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, डीएम ने सुनीं जनशिकायतें..

गौरव रक्षक/ अमरदीप

बस्ती, 17 अक्टूबर 2026

आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस की कड़ी में आज माह अक्टूबर के तृतीय शनिवार को तहसील रुधौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में उन्होंने विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों को एक-एक कर सुना और मौके पर मौजूद संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और स्थलीय निरीक्षण कर समाधान करें।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने भी पुलिस से जुड़े मामलों की सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को तत्परता से निस्तारण के निर्देश दिए।

उप जिलाधिकारी अहमद फरीद खान ने बताया कि आज कुल 56 मामले प्राप्त हुए, जिनमें से 8 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व के 27, पुलिस के 03, विकास के 04, पूर्ति के 9, समाज कल्याण के 2, विद्युत के 4, बैंक के 1, चकबंदी के 2 और नगर पंचायत के 04 मामले शामिल हैं।

इस अवसर पर सीएमओ डॉ. राजीव निगम, पीडी आनंद कुमार गुप्ता, डीडीओ सुशील कुमार श्रीवास्तव, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *