सड़क सुरक्षा जागरूकता में उत्कृष्ट कार्य के लिए आरटीओ निरीक्षक दिनेश सिंह सम्मानित..
खैतान पॉलिटेक्निक कॉलेज एलुमनाई एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा में मिला सम्मान, सड़क सुरक्षा के प्रयासों की सराहना
गौरव रक्षक/राजेंद्र शर्मा
जयपुर, 17 अक्टूबर2026
खैतान पॉलिटेक्निक कॉलेज एलुमनाई एसोसिएशन, जयपुर की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए आरटीओ निरीक्षक दिनेश सिंह को सम्मानित किया गया। होटल ग्रैंड सफारी, गोपालपुरा बाईपास, जयपुर में आयोजित एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा (एजीएम) के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष जी. पी. शर्मा ने उन्हें सम्मान प्रदान किया।
आरटीओ निरीक्षक दिनेश सिंह सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने, यातायात नियमों के पालन को प्रोत्साहित करने तथा सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति लोगों को प्रेरित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके द्वारा रक्षात्मक ड्राइविंग (डिफेंसिव ड्राइविंग) के महत्व को समझाने और वाहन चालकों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की दिशा में किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं।
उनके प्रयासों का प्रमुख उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना और आम नागरिकों के जीवन को सुरक्षित बनाना है। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के ऐसे प्रयास समाज में सुरक्षित यातायात संस्कृति विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष जी. पी. शर्मा ने दिनेश सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में समर्पित भाव से किया जाने वाला कार्य समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे अधिकारियों को सम्मानित करने से उनका उत्साहवर्धन होता है और अन्य लोगों को भी जनहित के कार्यों के लिए प्रेरणा मिलती है।
खैतान पॉलिटेक्निक कॉलेज एलुमनाई एसोसिएशन ने दिनेश सिंह को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उम्मीद जताई कि वे भविष्य में भी सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियानों के माध्यम से समाज की सेवा करते रहेंगे।

