फ्रेंच भाषा सीखकर विदेशी पर्यटकों से संवाद कर रही राजस्थान पुलिस..

फ्रेंच भाषा सीखकर विदेशी पर्यटकों से संवाद कर रही राजस्थान पुलिस..

गौरव रक्षक/राजेंद्र शर्मा

जयपुर, 14 अक्टूबर2026

राजस्थान पुलिस विदेशी पर्यटकों को सुरक्षित और मित्रवत माहौल उपलब्ध कराने के लिए अपने जवानों को फ्रेंच भाषा का प्रशिक्षण दे रही है। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर पर्यटन सहायता बल (TAF) सहित जयपुर और जोधपुर कमिश्नरेट के 22 पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों को एक माह का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण के 15 दिन पूरे होने के बाद पर्यटन सहायता बल के एक जवान ने जयपुर के अल्बर्ट हॉल म्यूजियम के पास फ्रांसीसी पर्यटकों से फ्रेंच भाषा में बातचीत की। अभ्यास के दौरान जवान ने पर्यटकों से उनका परिचय, उम्र और यात्रा के अनुभवों के बारे में संवाद किया। जवान से अपनी भाषा में बातचीत कर विदेशी पर्यटक भी काफी खुश नजर आए।

पेशेवर फ्रेंच शिक्षकों के माध्यम से संचालित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को विदेशी पर्यटकों से सीधे संवाद करने में सक्षम बनाना है। इसके साथ ही राजस्थान पुलिस अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने और पुलिस की सकारात्मक गतिविधियों को प्रदर्शित करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी तैयार कर रही है। इस पहल से प्रदेश में पर्यटन पुलिसिंग को अधिक प्रभावी और पर्यटक अनुकूल बनाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *