क्रांतिकारी ठा. केसरी सिंह बारहठ 150वी. जयंती महोत्सव समारोह महापुरुषों के योगदान को इतिहास के पन्नों से आमजन तक पहुंचाने का कार्य कर रही राज्य सरकार-राजस्व मंत्री

0
87

क्रांतिकारी ठा. केसरी सिंह बारहठ 150वी. जयंती महोत्सव समारोह
महापुरुषों के योगदान को इतिहास के पन्नों से आमजन तक पहुंचाने का कार्य कर रही राज्य सरकार-राजस्व मंत्री

गौरव रक्षक/राजेंद्र शर्मा
भीलवाड़ा, 21 नवंबर। क्रांतिकारी ठा. केसरी सिंह बारहठ 150 वी जयंती महोत्सव समारोह का आयोजन सोमवार को त्रिमूर्ति बारहठ स्मारक स्थल, शाहपुरा में किया गया।

कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री संसदीय कार्य एवं संस्कृति मंत्रालय श्री अर्जुन राम मेघवाल, राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट, सांसद श्री सुभाष बहेड़िया, विधायक श्री कैलाश मेघवाल एवं पूर्व सांसद श्री औंकार सिंह लखावत मौजूद रहें।


केंद्रीय मंत्री  अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि ठा. केसरी सिंह बारहठ ने देश को हमेशा सर्वाेपरि समझा। उन्होंने कहा कि देवखेड़ा गांव का मेरा गांव मेरी धरोहर योजना के अंतर्गत संपूर्ण विकास किया जाएगा। देश पर सर्वस्व न्यौछावर करने वाले क्रांतिकारियों के जन्म स्थलों का विकास होना बेहद आवश्यक है।


कार्यक्रम में राजस्व मंत्री  रामलाल जाट ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि केसरी सिंह बारहठ एवं उनके परिवार का देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने देश को एक करने का कार्य किया इसके लिए हम सभी बारहठ परिवार के ऋणी हैं। उन्होंने कहा कि केसरी सिंह बारहठ ने देश के लिए कई यातनाएं सही। जनजागृति उत्पन्न कर देश को एक करने का कार्य किया। श्री जाट ने कहा कि राज्य सरकार महापुरुषों के योगदान को इतिहास के पन्नों से आमजन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। हमारा कर्तव्य है कि महापुरुषों की स्मृतियां सहेजने के लिए सभी साथ मिलकर प्रयास करें।


सांसद  सुभाष बहेड़िया ने ठा. केसरी सिंह बारहठ एवं उनके परिवार के देश की आजादी में दिए गए योगदान को नमन किया, साथ ही उनके योगदान की जानकारी दी।

शाहपुरा विधायक  कैलाश मेघवाल ने कहा कि शाहपुरा की धरती कदम कदम पर धरोहर है। इस धरती ने अंग्रेज हुकूमत को चुनौती दी। ठा. केसरी सिंह बारहठ ने सन्नाटे को तोड़ते हुए स्वतंत्रता की ज्वाला को आमजन के दिलों में प्रज्वलित किया।
इससे पूर्व निकाली गई शोभायात्रा का शहर में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here