चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की छात्राओं का नहाते हुए वीडियो वायरल, 8 ने की आत्महत्या करने की कोशिश..
गौरव रक्षक, न्यूज नेटवर्क
18 सितम्बर, चंडीगढ़
आज के दौर में समाज इतना गंदा होता चला जा रहा है, कि लड़कियां घर, बाहर, शहर, मार्केट कहीं भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। यूनिवर्सिटी, जो शिक्षा का मंदिर है, जहां पर विद्या का आदान-प्रदान होता है, वहां पर ऐसी शर्मनाक घटना का होना आश्चर्यजनक है। ऐसी घटनाएं आज के बच्चों की मनोदशा को दर्शाती है, कि आज के लड़के, लड़कियां क्या सीख रहे हैं ! उनकी सोच कैसे काम कर रही है!
▪️चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियो वायरल , साथी छात्रा ने वीडियो दोस्त को भेजा, उसने सोशल मीडिया पर डाला । 8 ने की खुदकुशी की कोशिश…
मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली 60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियो वायरल हो गया। इस घटना के बाद 8 छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की है। इनमें से एक की हालत नाजुक है।
वीडियो बनाने वाली छात्रा से हॉस्टल में लड़कियों ने ही पूछताछ की है। इसका भी एक वीडियो सामने आया है। आरोपी छात्रा का कहना है कि उसने ये वीडियो दबाव में बनाया, ज्यादा सवाल होने पर वो अपने फोन में एक लड़के का फोटो दिखा रही है।
पुलिस के मुताबिक, ये लड़का उसका बॉयफ्रेंड है और शिमला का रहने वाला है। उसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। पुलिस ने यह भी कहा कि छात्रा ने केवल अपना वीडियो लड़के को भेजा था। दूसरी लड़कियों का नहीं।
वीडियो सामने आने के बाद चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में शनिवार-रविवार की रात भारी हंगामा शुरू हो गया, जो अब तक जारी है। छात्राएं और उनके परिजन प्रदर्शन कर रहे हैं।पुलिस जहां यह कह रही है कि लड़की ने अपना ही वीडियो भेजा है।
आरोपी लड़की ने एक लड़के की फोटो मोबाइल पर दिखाई, हम यहां उसकी वायरल फोटो और लड़की के साथ हुई चैट दिखा रहे हैं…
लड़की से उसके दोस्त ने अपने कॉन्टेक्ट डिलीट करने की बात कही। उसने कहा कि सब एक बार में क्लियर कर दो।
लड़की से उसके दोस्त ने अपने कॉन्टेक्ट डिलीट करने की बात कही। उसने कहा कि सब एक बार में क्लियर कर दो।
इस चैट में एक फोल्डर डिलीट करने और स्क्रीन शॉट सेंड करने का जिक्र है।
लड़के की यह तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल है। लोग उसे तुरंत अरेस्ट करने की मांग कर रहे हैं।
3 बड़े हाईलाइटस…
उस लड़के की तलाश में पुलिस की टीम शिमला भेजी गई है, जिसने वीडियो सोशल मीडिया पर डाला।
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्राओं की खुदकुशी की बात से इनकार किया है पर पुलिस ने इस पर कोई बयान अभी नहीं दिया है।
पुलिस ने कहा कि आरोपी लड़की ने सिर्फ अपना वीडियो दोस्त को भेजा, पर दूसरों का कहना हैं कि लड़की ने आपत्तिजनक वीडियो वायरल किए।
इस पूरे मामले को इस तरह से समझिए…
▪️. वीडियो के बारे में जानकारी कैसे लगी?
जिन छात्राओं के वीडियो वायरल हुए और जिसने वायरल किए, वो सभी एमबीए में पढ़ती हैं। आरोपी छात्रा लंबे समय से वीडियो बना रही थी और अपने दोस्त को भेज रही थी। उसने ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। एक छात्रा ने सोशल मीडिया पर ये वीडियो देखा और उसके बाद हंगामा शुरू हुआ।
▪️. आरोपी छात्रा ने क्या कहा?
जब हॉस्टल वॉर्डन ने आरोपी लड़की से पूछताछ की तो उसने कहा कि मैंने एक लड़के को ये वीडियो भेजे हैं। छात्रा ने कहा कि वो उस लड़के को नहीं जानती है। वॉर्डन के कई बार पूछने पर भी लड़की ने नहीं बताया कि लड़के से उसका क्या रिश्ता है और वो कौन है। उससे पूछा गया कि कबसे ये वीडियो बना रही है, उसका भी जवाब छात्रा ने नहीं दिया । वह बार-बार कहती रही कि गलती हो गई है और आगे ऐसा नहीं करूंगी।
▪️. जिन छात्राओं के वीडियो बनाए गए उनकी जुबानी पूरी कहानी..
सोशल मीडिया पर यूनिवर्सिटी की एक छात्रा का वॉयस मैसेज भी वायरल हो रहा है। अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस मैसेज में एक लड़की कह रही है- एक लड़की ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी है। शुरू में कह रहे थे कि 4 लड़कियों के साथ ऐसा हुआ है। अब पता चला है कि 60 प्लस लड़कियों के वीडियो वारयल हुए हैं। डी ब्लॉक, सी ब्लॉक, बी ब्लॉक सभी ब्लॉक्स की लड़कियों के वीडियो बनाए जा रहे हैं। जिस लड़की ने ये काम किया है, उसे बंद करके रखा है। अथॉरिटी जो हैं, वॉर्डन हैं, वो इस पूरे मामले को दबाने की बात कर रहे हैं। हम लोग सुबह से धक्के खा रहे हैं। हमसे कहा जा रहा है कि बात दबा दो।
▪️ यूनिवर्सिटी की लड़कियों का रिएक्शन!
इस वीडियो का सामने आने के बाद सभी छात्राएं हॉस्टल खाली कर बाहर आ गई। उन्होंने ‘वी वांट जस्टिस’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। छात्राओं ने पूरी यूनिवर्सिटी को घेर लिया। यह देख सुरक्षा कर्मियों ने यूनिवर्सिटी के गेट बंद कर दिए। तुरंत पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने छात्राओं को शांत करने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस की पीसीआर टीमों की गाड़ियां पलट दी। पुलिस को उन्हें शांत करने के लिए लाठीचार्ज भी करना पड़ा। जिसके बाद वहां भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।
▪️. आरोपी छात्रा ने हॉस्टल में लड़कियों को अपने साथी लड़के की फोटो दिखाई
हॉस्टल में लड़कियों ने आरोपी छात्रा से पूछा कि उसने ये वीडियो क्यों बनाई। क्या उसपर कोई दबाव था? लड़कियों ने कहा कि अगर अभी तुमने सच बता दिया तो मामला यहीं खत्म हो जाएगा। तुम्हारे खिलाफ पुलिस शिकायत नहीं होगी। इस पर आरोपी छात्रा ने पहले तो कहा कि जिस लड़के ने उसे वीडियो बनाने को कहा था, वह उसे नहीं जानती है। जब लड़कियों ने उसे बार-बार कहा कि सच बता दो, तो तुम बच जाओगी, तो आरोपी लड़की ने अपने फोन में लड़के का फोटो दिखाया। हालांकि अभी तक पूरी जानकारी नहीं मिली है कि इस लड़के से आरोपी लड़की का क्या संबंध है और वह उसे वीडियो क्यों भेजती थी।
▪️. पुलिस, प्रशासन, महिला आयोग और सरकार का स्टैंड
यूनिवर्सिटी में हालात संभालने की कोशिश की जा रही है। पुलिस बल तैनात है। यह लड़की भी हिमाचल की है और लड़का भी वहीं का है। पुलिस शिमला में रहने वाले आरोपी दोस्त को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर चुकी है। लड़की को हिरासत में ले लिया गया है।
▪️. अब तक की जांच में क्या मिला?
लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसका मोबाइल ले लिया गया है। लड़की ने जो वीडियो अपने बॉयफ्रेंड को भेजा, वो उसका खुद का है। दूसरी लड़कियों का वीडियो नहीं है। जब वह वीडियो भेज रही थी, तब हॉस्टल की अन्य लड़कियों ने भी देख लिया। आरोपी लड़की और उसका बॉयफ्रेंड लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं।