मां बेटे पर फायरिंग करने वाले आरोपी पुलिस कि गिरफ्त में…
गौरव रक्षक/ राजेन्द्र शर्मा
11जुलाई, 2022
प्रतापनगर पुलिस ने लेबर काॅलोनी में घर के बाहर मां बेटे पर पिस्टल से फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
बिहार के मोतीहारी जिले के कोरेगांव का विक्रम पुत्र शिवपूजन साहनी लेबर कॉलोनी में मोइनुद्दीन खान के मकान में परिवार सहित किराये से रहता है। बीती रात साढ़े बारह बजे साहनी के मकान का दरवाजा जोर से खटखटाने की आवाज आई। विक्रम और उसकी मां नीलम ने दरवाजा खोला तो बाहर डीलक्स बाइक पर आसू गिरी व संदीप कुशवाहा नामक दो युवक खड़े थे। दोनों को विक्रम जानता है। ये दोनों विक्रम व उसकी मां को जान से मारने की धमकियां देने लगे। आसू व संदीप ने जान से मारने की नियत से पिस्टल से दो फायर करते हुये विक्रम व उसकी मां नीलम को निशाना बनाने का प्रयास किया, लेकिन निशाना चूक जाने से गोली साइड से निकल गई और मां-बेटा बच गये। रात के सन्नाटे में गोली की आवाज सुनकर पड़ौसी दौड़कर आये। इन लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों आरोपितों को फायर करने से रोका। दोनों आरोपितों के पास धारदार चाकू थे।
इस बीच, पुलिस की गाड़ी की आवाज आने पर आसु गिरी व संदीप कुशवाह बाइक पर सवार होकर भाग गये। इसके बाद पता चला कि इन दोनों ने परिवादी के मकान के बाहर फायरिंग से पहले राजस्थान स्कूल के पास भी पिस्टल से दो फायर किये थे। परिवादी का कहना है कि इन दो आरोपितों ने उसे व उसकी मां को जान से मारने की नीयत से यह फायरिंग की। पुलिस ने विक्रम की रिपोर्ट पर दोनों आरोपितों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर तलाश शुरू कर दी।
▪️शराब पिलाने का उलाहना देने से था नाराज
विक्रम के बड़े भाई काे बिहार में सिवान जिले के चैनपुरा रसूलपुर हाल लेबर काॅलाेनी निवासी आशु पुत्र चंदनसिंह राजपूत ने शराब पिलाई। इसकाे लेकर विक्रम ने शराब पिलाने का उलाहना देते हुए अागे ध्यान रखने की बात कही। इससे नाराज हाेकर रविवार देर रात अाशुसिंह अपने साथी रणजीत पुत्र पूरण कुशवाह के साथ विक्रम साहनी के घर पहुंचा था।