राजस्थान पुलिस परिवार कल्याण परिषद समिति ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर रखी अपनी मांग
गौरव रक्षक/ राजेंद्र शर्मा
25 मई जयपुर: को पुलिस परिवार कल्याण परिषद् की कार्यकारिणी ने पुलिस आयुक्त जयपुर शहर को मिलकर अपना ज्ञापन सौंपा। आयुक्त महोदय ने ज्ञापन में पाँच सूत्री मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इस सम्बन्ध में पुलिस मुख्यालय से पूर्व में प्रसारित आदेशों की पालना कराने का निवेदन किया गया।
पुलिस आयुक्तालय में एक प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा जिसमें दो ASI, दो
HC एवं 4 HC को पदासीन किया जावेगा एवम् कार्यालय हेतु अलग से फर्नीचर आदि उपलब्ध कराया जावेगा।
सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों का पूर्ण विवरण मय मोबाईल नम्बर, पता रखा जाएगा। आयुक्तालय से सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों पुलिस निरीक्षक तक का पहचान पत्र फोटो (वर्दी में / सिविल में) मुक्त सेवानिवृत्ति के दिन जारी किया जावेगा। iv. पुलिस अधिकारी / कर्मचारी की मृत्यु होने पर उस क्षेत्र का थानाधिकारी उसका सम्मान फूल चक्र / फूल मालाओं के साथ करेगा।
सेरीमोनियल ऑकेजन में सेवानिवृत पुलिस अधिकारियों को आमंत्रित किया
जावेगा। प्रतिनिधि मण्डल में अध्यक्ष रमेश चन्द्र शर्मा, भरत किशोर, वरिष्ठ संरक्षक, अनिल गोठवाल, वरिष्ठ संरक्षक, गोविन्द देथा प्रमुख महासचिव थे।