इन जल्लादों ने तो राक्षसों को भी पीछे छोड़ दिया हैवानियत की हदें पार: सामने आए रुह कंपाने वाले कई और वीडियो, रहम की भीख मांगती रही पीड़िता, डेढ़ घंटे तक दीं दर्दनाक यातनाएं
गौरव रक्षक/डेक्स
30 जनवरी दिल्ली के विवेक विहार के कस्तूरबा नगर इलाके में जांच के दौरान रोजाना ही नए वीडियो सामने आ रहे हैं। शनिवार को हैवानियत के कुछ और वीडियो सामने आए, जिसमें करीब 70 से 80 महिलाओं के बीच पीड़िता को मुंह पर कालिख पोतकर गली-गली घुमाया जा रहा है। एक वीडियो में एक युवक आरोपी महिलाओं को समझाकर पीड़िता को महिला के चंगुल से छुटाने का भी प्रयास कर रहा है। लेकिन आरोपी महिलाएं उसे एक कमरे में लेकर घुसती हुई दिखती हैं। इस दौरान पीड़िता हाथ जोड़कर रहम की भीख मांग रही है। वहां मौजूद किसी भी महिलाओं का दिल नहीं पसीज रहा। उल्टा वह उसे दुल्हन बनाकर मुंह दिखाई करने की बात कर रही हैं। एक महिला ने तो नोट निकालकर उसके सिर पर घुमाया। इस दौरान घर में मौजूद महिलाएं ताली बजाती हुई और हुटिंग करती हुई दिख रही हैं। एक वीडियो में दिखता है कि आरोपी पीड़िता को बाल पकड़कर कड़कड़डूमा गांव के मकान से जबरन खींचकर लाते हैं। इसके बाद जबरन उसको ऑटो मे बिठाकर घर ले जाने की बात कर रहे हैं। वीडियो में दिखता है कि महिलाएं उसके मुंह पर थप्पड़ ही थप्पड़ मार रही हैं। इस वीडियो में कुछ नाबालिग दिख रहे लड़के भी शामिल हैं। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया था कि उसे कस्तूरबा नगर ले जाकर करीब डेढ़ घंटे के आसपास यातनाएं दी गई। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपी महिलाओं की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल जिन मोबाइल से वीडियो बनाए गए हैं, पुलिस उनको बरामद करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वालों को ऐसा न करने के लिए कहा है।हवानियत की हदें पार: सामने आए रुह कंपाने वाले कई और वीडियो, रहम की भीख मांगती रही पीड़िता, डेढ़ घंटे तक दीं दर्दनाक यातनाएं
दिल्ली के विवेक विहार के कस्तूरबा नगर इलाके में जांच के दौरान रोजाना ही नए वीडियो सामने आ रहे हैं। शनिवार को हैवानियत के कुछ और वीडियो सामने आए, जिसमें करीब 70 से 80 महिलाओं के बीच पीड़िता को मुंह पर कालिख पोतकर गली-गली घुमाया जा रहा है। एक वीडियो में एक युवक आरोपी महिलाओं को समझाकर पीड़िता को महिला के चंगुल से छुटाने का भी प्रयास कर रहा है। लेकिन आरोपी महिलाएं उसे एक कमरे में लेकर घुसती हुई दिखती हैं। इस दौरान पीड़िता हाथ जोड़कर रहम की भीख मांग रही है। वहां मौजूद किसी भी महिलाओं का दिल नहीं पसीज रहा। उल्टा वह उसे दुल्हन बनाकर मुंह दिखाई करने की बात कर रही हैं। एक महिला ने तो नोट निकालकर उसके सिर पर घुमाया। इस दौरान घर में मौजूद महिलाएं ताली बजाती हुई और हुटिंग करती हुई दिख रही हैं। एक वीडियो में दिखता है कि आरोपी पीड़िता को बाल पकड़कर कड़कड़डूमा गांव के मकान से जबरन खींचकर लाते हैं। इसके बाद जबरन उसको ऑटो मे बिठाकर घर ले जाने की बात कर रहे हैं। वीडियो में दिखता है कि महिलाएं उसके मुंह पर थप्पड़ ही थप्पड़ मार रही हैं। इस वीडियो में कुछ नाबालिग दिख रहे लड़के भी शामिल हैं। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया था कि उसे कस्तूरबा नगर ले जाकर करीब डेढ़ घंटे के आसपास यातनाएं दी गई। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपी महिलाओं की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल जिन मोबाइल से वीडियो बनाए गए हैं, पुलिस उनको बरामद करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वालों को ऐसा न करने के लिए कहा है।