उज्जैन/ एडिशनल एसपी अमरेंद्र की उपस्थिति में साइबर सेल टीम का प्रशंसा पत्र व शील्ड प्रदान कर किया सम्मान

0
16

उज्जैन/ एडिशनल एसपी अमरेंद्र की उपस्थिति में साइबर सेल टीम का प्रशंसा पत्र व शील्ड प्रदान कर किया सम्मान

उज्जैन। वर्ष 2020 में अपराधों पर अंकुश लगाने व बड़े अपराधों के खुलासों में साइबर टीम उज्जैन ने उल्लेखनीय कार्य किया है, साथ ही पुलिस कप्तान सत्येंद्र कुमार शुक्ल के निर्देश पर एएसपी अमरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन पर सकारात्मक पुलिसिंग करते हुए सायबर सेल उज्जैन ने उत्कृष्ट कार्य किये हैं।

जिस पर अजय क्रांति संस्थान के संपादक अजय सिंह चौहान, उप संपादक राजवीर सिंह चौहान, सायबर सेल प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने सर्व प्रथम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र सिंह का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

तत्पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र सिंह ने सायबर सेल प्रभारी विक्रम सिंह चौहान को प्रशंसा-पत्र व शील्ड प्रदान कर सम्मान किया गया। इसी क्रम में साइबर सेल में पदस्थ आरक्षक, कुलदीप भारद्वाज, सोमेंद्र दुबे, महेश जाट, निकिता रावत, राघव गुर्जर, प्रवीण सिंह चौहान, प्रेम सभरवाल, जितेंद्र पाटीदार, कन्हैयालाल शर्मा, राजपाल सिंह चंदेल, सुनील सिंह राजपूत का सम्मान किया गया।
रिपोर्ट – शैलेन्द्र सिंह बोरलिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here