आमजन भाजपा की ओर आशा अपेक्षा से देख रहा है ,भाजपा ही आमजन की देश की आशा अपेक्षा पूरी कर सकता है -चन्द्रशेखर

0
14

  भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने भाजपा जिला कार्यालय मे मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख जनप्रतिनिधियों पदाधिकारीयो को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के खतरे के बावजूद भाजपा का कार्यकर्ता हर जगह जरूरतमंदों की मदद करते हुए अपने जान की परवाह किये बिना मिले ओर प्रश्न किया क्या कांग्रेस के कार्यकर्ता सेवा करते हुए मिले तो जवाब आया हाँ मिले होटल के बंद कमरे में तब चंद्रशेखर ने तंज कसते हुए कहा क्या पता पुनः कब होटल के कमरे में कांग्रेस मिल जाये ,ओर कहा मोदी की सरकार की 5 मुख्य बाते मोदी  सरकार पारदर्शी सुशासन देने वाली ,निर्णायक ,जन भागीदारी वाली ,जनकल्याण करने वाली ,विश्व में भारत का स्वाभिमान गौरव बढाने वाली सरकार है सब कार्यकर्ता पूरे गर्व से आमजन को बताना है  साथ ही कहा कि लोकल से वोकल ओर लोकल से ग्लोबल की सोच भाजपा कार्यकर्ताओं को रखनी  है साथ ही कहा कि भाजपा की दो विशेषताएं हैं हमारी कार्यपद्धती हमारी विचारधारा और कहां प्रवास हमारे संगठन का प्राण है एक एक कार्यकर्ता की सक्रियता हमारी उर्जा है परिश्रम समर्पण विचारधारा कार्य पद्धति के आधार पर भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है के साथी कोरोना काल के कार्यकर्ताओं के अनुभव साझा किए

नव निर्माणाधीन जिला  कार्यालय पर  प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर  ने अवलोकन किया  इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली भाजपा निर्माण कार्यालय जिला संयोजक श्याम डाड साथ थे

भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों पूर्व में हुए कार्यक्रमों की जानकारी कोरोना काल मे भाजपा जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने  कोरोना संक्रमण के खतरे के बावजूद जरूरतमंदों की सेवा  के बारे में बताया और आगामी कार्यक्रमों के बारे में जिसमें 14 सितंबर से 20 सितंबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने के बारे में बताया और  भाजपा सहित सभी मोर्चा द्वारा भीलवाड़ा जिले में 70 कार्यक्रम होंगे  बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल  तेली सांसद सुभाष बहेड़िया भीलवाड़ा शहर विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल आसींद विधायक जबर सिंह सांखला  पूर्व जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डाड सहाड़ा  विधायक प्रत्याशी रूप लाल जाट पूर्व विधायक शिवजी राम मीणा  भाजपा जिला कार्यालय निर्माण  संयोजक श्याम डाड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तुलसीराम शर्मा निवर्तमान सभापति मंजू चेचानी उपसभापति मुकेश शर्मा कार्यक्रम प्रभारी एवम संचालन कैलाश जीनगर ने किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here